गोस्वामी तुलसीदास जयंती समारोह में कलाकार एवं समाजसेवी हुए सम्मानित
सांस्कृतिक कलाकार सभा के द्वारा 26 वे वार्षिक कार्यक्रम पर युगपुरुष श्री गोस्वामी तुलसीदास जयंती समारोह का आयोजन अर्रा स्थित शकुंतला लॉन में किया गया। अध्यक्ष केशव त्रिवेदी एवं महामंत्री कृष्ण स्वरूप शुक्ला ने आए हुए अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंटकर किया।समारोह में पहुंचे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया ने युगपुरुष गोस्वामी तुलसीदास एवं श्री हनुमान जी महाराज की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित किया। प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया ने कहा कि ऐसे आयोजन से सनातन संस्कृति को और भी बल मिलता है तथा युवा पीढ़ी को भी अपने आराध्य महापुरुषों के प्रति सम्मान बढ़ाने का कार्य होता है। समारोह में अन्य जिलों से आए कलाकारों को सम्मानित किया गया। जयंती समारोह पर आयोजित श्री राम लीला का मंचन देख सभी मंत्र मुग्ध हो उठे। प्रदेश संगठन मंत्री पंकज राजावत ने कहा कि तुलसीदास जी का महत्व इस धरा पर मुख्य है। वक्ताओं ने जयंती समारोह पर अपने अपने विचार रखें। मनोज शुक्ला ने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया का स्वागत माल्यार्पण शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। कोषाध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला संरक्षक प्रमोद बाजपेई राजू सिंह चौहान ने कहा कि विगत वर्षों से संस्था ऐसे आयोजन नित्य प्रति आयोजित करती आ रही है। इस मौके पर मुख्य रूप से हरिओम भदौरिया विकास त्रिपाठी आशीष अवस्थी संजीव द्विवेदी दिनेश तिवारी लक्ष्मीकांत तिवारी राकेश मिश्रा लक्ष्मी शंकर अवस्थी इंदर पाल सिंह भदौरिया व्यास जी पप्पू सिंह व्यास राम नारायण मिश्रा आदित्य सहित काफी संख्या में पदाधिकारियो एवं समाज सेवियों को सम्मानित किया गया।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 