क्रेन हादसे में छात्रा की मौत, बड़ी बहन ने सदमे में खाया ज़हर – हालत नाजुक
कानपुर/ उन्नाव उपदेश टाइम्स
उन्नाव। थाना गंगा घाट चौकी गंगा बैराज के न्यू इंडिया हॉस्पिटल के पास सुबह दर्दनाक हादसे में एक छात्रा की जान चली गई, जबकि उसकी बड़ी बहन ने सदमे में जहर खा लिया।
जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 11 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद छात्रा दिव्यांशी (उम्र 14 वर्ष) स्कूल से साइकिल द्वारा अपने घर पंचम पुरवा आ रही थी तभी पीछे से आई क्रेन यू पी 78 जी एल 7540 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी ड्राइवर ने क्रेन को भगाने का प्रयास किया जिससे दिव्यांशी क्रेन के पिछले पहिए के नीचे आ गई सूचना पर पहुंचे गंगा घाट चौकी प्रभारी मानसिंह ने तत्परता दिखाते हुए दिव्यांशी को हैलेट अस्पताल भेजा हादसे की खबर मिलते ही आसपास के गांव के लोग गंगा घाट चौकी पर इकट्ठा होने लगे चौकी प्रभारी ने फोन कर कई थानों का फोर्स बुला लिया ग्रामीणों ने कई बार जाम लगाने का प्रयास किया जिसको डिप्टी एसपी मधु नाथ मिश्रा ने पूरी तत्परता के साथ लोगों को समझ कर वापस भेज दिया दिव्यांशी के घायल होने की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। इस सदमे को बर्दाश्त न कर पाने पर दिव्यांशी की बड़ी बहन अंजली (उम्र 17 वर्ष) ने जहर खा लिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतका दिव्यांशी, अमर शहीद गुलाब सिंह स्कूल, सन्नी सराय मैं हाई स्कूल की छात्रा थी। पिता शिवकुमार और माता मंजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। दिव्यांशी के चार भाई-बहन हैं – अजय (22), अन्नामिका (19), अंजली (17)।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना गंगा घाट पुलिस और आसपास के कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। डिप्टी एसपी मधुप नाथ मिश्र व अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने क्रेन और चालक को कब्जे में ले लिया है अधिकारियों ने बताया कि दिव्यांशी का पोस्टमार्टम LLR अस्पताल में किया गया, जबकि अंजली को गंभीर हालत में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। गंगा घाट चौकी प्रभारी मानसिंह की तत्परता से ग्रामीणों के आक्रोश को समझा कर शांत कराया गया।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 