कानपुर टैट व्यापारी एसोसिएशन ने व्यापारी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर टैट व्यापारी एसोसिएशन द्वारा आज उत्तर प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार टैट व्यवसायियों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को एक आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक विजय कपूर व उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष कपिल सब्बरवाल के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा गया।
ज्ञापन सौंपने वालों में स. बलबीर सिंह, चेयरमैन अमित साहनी, अध्यक्ष महेश चंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अनुप कुमार निगम, संयुक्त महामंत्री आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री को संबोधित व्यापारी हित की मांगों को उजागर किया। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने व्यापारियों की बात ध्यानपूर्वक सुनी और आश्वस्त किया कि वे व्यापारी समस्याओं से प्रदेश और केंद्र सरकार को अवगत कराते हुए ज्ञापन प्रेषित करेंगे। आज के कार्यक्रम में मयंक वर्मा, विवेक निगम, अभिषेक यादव, अतुल निगम, अक्षत अरोड़ा, चंद्रभान दुबे, अनिल चतुर्वेदी, पंकज तोमर, प्रशांत दुबे, सुनील दिवाकर, अजय सैनी, आशीष कुशवाहा, राहुल सिंह, शराफत अली, शैलेन्द्र सिंह, धीरेन्द्र कश्यप व राकेश कुशवाहा सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 