‘तेतेमा’ में दिखेगा नोरा फतेही और रेवैन्नी का धमाकेदार ग्लोबल फ्यूजन
मुंबई (अनिल बेदाग) : जेसन डेरुलो के साथ ‘स्नेक’ की ज़बरदस्त ग्लोबल सफलता के बाद, जिसे अब तक 130 मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है। सूत्रों के अनुसार, नोरा फतेही अब एक और बड़ा इंटरनेशनल धमाका करने जा रही हैं। वह टैलेंटेड अफ्रीकी कलाकार रेवैन्नी के साथ ‘तेतेमा’ में फिर से नजर आएंगी — जो कि एक हाई-ऑक्टेन ग्लोबल फ्यूजन ट्रैक है। यह गाना अफ्रो-बोंगो एनर्जी को बहुभाषीय और क्रॉस-कल्चरल ट्विस्ट के साथ पेश करता है।
सूत्रों के अनुसार इस नए रीक्रिएशन का नाम “ओ मामा तेतेमा” से आ सकता है, जो रेवैन्नी और डायमंड प्लैटनम्ज़ के ओरिजिनल हिट ‘तेतेमा’ पर आधारित होगा। इस बार नोरा न सिर्फ़ गाने की विज़ुअल हाइलाइट होंगी, बल्कि एक गायिका के रूप में भी नजर आएंगी — जहाँ वह अंग्रेज़ी, स्वाहिली और हिंदी के अनोखे मेल से अपने सिग्नेचर ‘स्वैग और स्पाइस’ को पेश करेंगी।
अपनी ग्लोबल छवि के अनुरूप, नोरा अपने फैशन स्टाइल के ज़रिए आधुनिक अफ्रो-पॉप एस्थेटिक्स को भी प्रदर्शित करेंगी, जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर ट्रेंड सेट करने का काम करेगा।
2019 की उनकी वायरल इंटरनेशनल हिट ट्रैक पेपेटा के बाद, यह नोरा और रेवैन्नी के साथ एक और बड़ी जोड़ी की वापसी है। ‘तेतेमा’ को साल की सबसे बहुप्रतीक्षित इंटरनेशनल कोलैबोरेशनों में से एक माना जा रहा है, जिसे जल्द ही टी-सीरीज़ के बैनर तले रिलीज़ किया जाएगा।

ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़, पहली हॉरर-कॉमेडी में हंसी का तड़का लगाएंगी ईशा देओल ईशा देओल की ‘घूंघट’ में छिपा है बड़ा रहस्य
यूनेस्को सम्मान से चमकी उर्वशी रौतेला की वैश्विक पहचान, यूनेस्को सम्मान से जगमगाया उर्वशी रौतेला का वैश्विक सफर, उर्वशी रौतेला बनीं ग्लोबल गौरव, यूनेस्को ने दिया सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री सम्मान
कान्स 2026 में छाईं सेज़ल शर्मा, रेड कार्पेट से भारत पवेलियन तक बिखेरा जलवा
सोलर कुकर पर पकता अदाह शर्मा का स्टारडम दाल-चावल से बनी अदाह शर्मा की स्टार बॉडी ₹375 करोड़ की हीरोइन, लेकिन थाली देसी: अदाह का क्लीन ईटिंग मंत्र
इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में दिखेगी उर्वशी रौतेला की इमोशनल स्ट्रेंथ ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में उर्वशी रौतेला का दमदार कमबैक ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में उर्वशी रौतेला का नया रंग
परंपराओं को चुनौती देती ‘रजनी की बारात’ उल्का गुप्ता की ‘रजनी की बारात’ ने मचाई हलचल 