बाल गंगाधर तिलक एवं चंद्रशेखर आजाद जयंती का आयोजन
कानपुर, ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज जवाहर नगर में बाल गंगाधर तिलक एवं चंद्रशेखर आजाद जयंती का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला समन्वयक शिक्षा विभाग कानपुर माननीय डॉ. भावना शुक्ला उपस्थित रहीं।मुख्य अतिथि जिला समन्वयक शिक्षा विभाग कानपुर डॉ. भावना शुक्ला ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हमें अपनी आजादी अनेक बलिदानों के बाद मिली है। बच्चों इस संसार में पराधीन होने से बड़ा और कोई दुख नहीं है। तुलसीदास ने भी कहा है ‘पराधीन सपनेहु सुख नाहीं अर्थात पराधीन रहने पर सपने में भी सुख की प्राप्ति नहीं होती है। आज हम सब लोग बाल गंगाधर तिलक एवं चंद्रशेखर आजाद जैसे वीरों के बलिदान के फलस्वरूप स्वतंत्रता के वातावरण में जी रहे हैं। इतना ही नहीं हम जीवन के किसी भी क्षेत्र में अपने भविष्य को ले जा सकते हैं। इन स्वाधीनता सेनानियों ने लंबे समय तक संघर्ष किया और अंततः अपना बलिदान देकर हम सबको आजादी दिलाई। जिस तरह से इन क्रांतिकारी अनेक कठिनाइयों को पार करके स्वाधीनता दिलाई, उसी तरह से हम भी कठिनाइयों का सामना करते हुए निरंतर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ सकते हैं। आप सब इस विद्यालय रूपी वृक्ष की एक शाखा हैं। आप अपनी लगन एवं परिश्रम से वह सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं जो आपने तय कर रखा है। निरंतर श्रम करते रहें। निश्चित रूप से एक दिन आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे।विद्यालय की निदेशक डॉ. ममता तिवारी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया। प्रधानाचार्य राममिलन सिंह ने परिचय कराते हुए स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कु. आराध्या सिंह गौर ने किया। मुख्य अतिथि व अन्य महानुभावों के प्रति विद्यालय छात्र संसद कार्यवाहक प्रधानमंत्री कु. दिव्यांशी शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर शिवानी सिंह, प्रतिभा सिंह चौहान, मधु द्विवेदी, उत्तम वर्मा, शिखा शुक्ला व अन्य शिक्षक गण, छात्र-छात्राओं सहित उपस्थित रहे।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 