भारतीय बाल रोग अकादमी, कानपुर द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया
बाल रोग विभाग सभागार, हैलेट अस्पताल, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर विश्व ओ.आर.एस. सप्ताह (25 से 31 जुलाई 2025) के उपलक्ष्य में आज भारतीय बाल रोग अकादमी, कानपुर द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बाल रोग विभाग सभागार, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग भारती, डॉ. रोली मोहन, डॉ. वी. एन. त्रिपाठी, डॉ. शैलेन्द्र गौतम, एवं डॉ. अमितेश यादव ने मीडिया को दस्त से होने वाली मृत्यु और ओआरएस की भूमिका पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। डॉ. अनुराग भारती ने बताया कि “पाँच साल से कम उम्र के बच्चों में दस्त की स्थिति में ओआरएस का प्रयोग अनिवार्य है। यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी को पूरा कर जीवन रक्षक की भूमिका निभाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी दस्त के इलाज में ओआरएस को अनिवार्य औषधि के रूप में मान्यता दी है।डॉ. वी. एन. त्रिपाठी ने बतायाडायरिया के दौरान तथा उसके बाद 14 दिनों तक जिंक का सेवन करने से डायरिया की गंभीरता में कमी आती है और पुनः होने की संभावना कम हो जाती है।”

राष्ट्रीय सनातन सेवा आरएसएस में नई नियुक्तियां, पूनम द्विवेदी बनीं राष्ट्रीय अध्यक्ष (गौ मोर्चा)
समयसीमा में पूरी हों विकास परियोजनाएं, विलंब पर कार्यदायी संस्थाएं होंगी ब्लैकलिस्ट : मंडलायुक्त
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन सीज़/चालान
हम्माद मजीद की चमक, शम्सी पैराडाइज की दमदार जीत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी, किसानों में उत्साह,तिलहन मेले में वैज्ञानिकों ने दी प्राकृतिक खेती एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया 