भूजल सप्ताह के अंतर्गत जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
कानपुर नगर भूजल सप्ताह (16–22 जुलाई) के अंतर्गत आज Johnson Matthey Chemicals IPL, सराइमिता, कानपुर में जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन के प्रति जन-जागरूकता हेतु एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को जल संरक्षण, भूजल पुनर्भरण तथा वर्षा जल संचयन की आवश्यकता व महत्व के विषय में जानकारी दी गई। जागरूकता बढ़ाने हेतु पोस्टर एवं बैनर प्रदर्शित किए गए तथा सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से “जल सुरक्षित तो कल सुरक्षित” का संकल्प लिया।
यह कार्यक्रम भूगर्भ जल विभाग द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें कंपनी प्रबंधन एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही। उपस्थितजनों ने जल संरक्षण की शपथ लेते हुए अपने कार्यस्थल व निजी जीवन में जल के विवेकपूर्ण उपयोग का संकल्प दोहराया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत जनों को भूजल संकट की गंभीरता से अवगत कराना एवं जल संरक्षण के व्यवहारिक उपायों को प्रोत्साहित करना था।

राष्ट्रीय सनातन सेवा आरएसएस में नई नियुक्तियां, पूनम द्विवेदी बनीं राष्ट्रीय अध्यक्ष (गौ मोर्चा)
समयसीमा में पूरी हों विकास परियोजनाएं, विलंब पर कार्यदायी संस्थाएं होंगी ब्लैकलिस्ट : मंडलायुक्त
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन सीज़/चालान
हम्माद मजीद की चमक, शम्सी पैराडाइज की दमदार जीत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी, किसानों में उत्साह,तिलहन मेले में वैज्ञानिकों ने दी प्राकृतिक खेती एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया 