जौनपुर में आम्रपाली दूबे और अंशुमान सिंह की ‘भुतहा बरगद’ फिल्म का हुआ भव्य मुहूर्त, शूटिंग हुई शुरू
जौनपुर
उपदेश टाइम्स समाचार Santosh Kumar Jaunpur Uttar pradesh
तनिष्का जे फिल्म्स और चिन्मयी मोशन पिक्चर के बैनर तले भोजपुरी फिल्म क्वीन आम्रपाली दूबे और सुपर स्टार अंशुमान सिंह अभिनीत फिल्म ‘भुतहा बरगद’ का भव्य मुहूर्त होने के बाद शूटिंग शुरू कर दी गई है।उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर में भोजपुरी फिल्म ‘भुतहा बरगद’ की शूटिंग शुरू होने से पहले फ़िल्म की शुरुआत अपने ईस्ट की भक्ति भाव के साथ भव्य मुहूर्त कर विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ शिवजी की आराधना व रुद्राभिषेक किया गया तथा श्रद्धा भाव से पूजा, अर्चना, आरती की गई। फ़िल्म के प्रोड्यूसर हरीश तिवारी के हाथों नारियल तोड़कर फ़िल्म का शुभ मुहूर्त संपन्न किया गया,तदोपरांत फ़िल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई।
गौरतलब है कि फिल्म के शुभ मुहूर्त और शूटिंग के पहले सोशल मीडिया पर बरगद की छाया और स्टार कास्ट के नाम के साथ एक पोस्टर रिवील किया गया है, जिसमें एक स्लोगन लिखा गया है कि… ‘गलती से भी बरगद के सामने ये मत कहना…क्या?’
‘बतायेगा आने वाली हॉरर ड्रामा कॉमेडी फिल्म ‘भुतहा बरगद’…’
ये स्लोगन फिल्म के बारे में काफी कुछ सस्पेंस बयां कर रहा है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में आम्रपाली दूबे और अंशुमान सिंह राजपूत की केमिस्ट्री काफी रोमांचक और सस्पेंस होने वाली है। इसके अलावा सबसे बड़ी बात इस फिल्म में ये है कि फिल्म की प्रोड्यूसर लेडीज, डायरेक्टर लेडीज और मेन लीड लेडीज… ये तीन तिकड़ी भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में फुल धमाल मचाने वाली है।
उल्लेखनीय है कि भव्य पैमाने पर बन रही फिल्म ‘भुतहा बरगद’ के प्रोड्यूसर हेमंत जोशी और चिन्मयी लब्डे हैं। फ़िल्म का निर्देशन मोस्ट टैलेंटेड डायरेक्टर चेतना पाठक कर रही हैं। सहनिर्माता हरीश तिवारी हैं। कॉन्सेप्ट और प्रोजेक्ट डिजाईन मनोज ओझा ने किया है। पब्लिसिटी डिजाइन सुमित ओझा ने किया है। संगीतकार विजय उत्पती ,गीतकार अखंड प्रताप सिंह हैं। इस फिल्म की मार्केटिंग ‘मेक योर फिल्म इंडिया’ कर रही है। इस फ़िल्म के स्टार कास्ट आम्रपाली दूबे, अंशुमान सिंह, विनोद मिश्रा, अनूप अरोरा, निशा तिवारी, सूर्या शर्मा, एजे मिश्रा, रिंकू आयुषी, कविता राज, हिमांशी सिंह, विनीता राय, रूपेश मिश्रा, सचिन श्रीवास्तव आदि हैं।

ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़, पहली हॉरर-कॉमेडी में हंसी का तड़का लगाएंगी ईशा देओल ईशा देओल की ‘घूंघट’ में छिपा है बड़ा रहस्य
यूनेस्को सम्मान से चमकी उर्वशी रौतेला की वैश्विक पहचान, यूनेस्को सम्मान से जगमगाया उर्वशी रौतेला का वैश्विक सफर, उर्वशी रौतेला बनीं ग्लोबल गौरव, यूनेस्को ने दिया सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री सम्मान
कान्स 2026 में छाईं सेज़ल शर्मा, रेड कार्पेट से भारत पवेलियन तक बिखेरा जलवा
सोलर कुकर पर पकता अदाह शर्मा का स्टारडम दाल-चावल से बनी अदाह शर्मा की स्टार बॉडी ₹375 करोड़ की हीरोइन, लेकिन थाली देसी: अदाह का क्लीन ईटिंग मंत्र
इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में दिखेगी उर्वशी रौतेला की इमोशनल स्ट्रेंथ ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में उर्वशी रौतेला का दमदार कमबैक ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में उर्वशी रौतेला का नया रंग
परंपराओं को चुनौती देती ‘रजनी की बारात’ उल्का गुप्ता की ‘रजनी की बारात’ ने मचाई हलचल 