सड़कों को फूल माला अगरबत्ती चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की
कानपुर।कानपुर विशेषकर दक्षिण क्षेत्र में टूटी गड्ढे दार सड़कों और उनमें बारिश में हो रहे भीषण जलभराव के विरोध में आज कानपुर महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष पवन गुप्ता और महानगर महासचिव व महिला प्रकोष्ठ प्रभारी सीता अग्निहोत्री के नेतृत्व में काफी संख्या में कांग्रेस से जुड़ी महिलाओं ने बर्रा 2 की टूटी गढ्ढेदार खूनी सड़कों पर खड़े होकर सड़कों पर फूल माला चढ़ाकर अगरबत्ती दिखाकर टूटी खूनी सड़कों को प्रतीकात्मक श्रद्धांजलि देते हुए कानपुर की दुर्दशा को उजागर करने का काम किया।
अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार के झूठे और कागजी विकास के पोल खोल अभियान के तहत आज कानपुर महानगर कांग्रेस ने सड़कों के खस्ताहाल,टूटी गड्ढे सड़कों से आम जन को हो रही परेशानी और सरकार की संवेदनहीनता को उजागर किया।कानपुर महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि दक्षिण में हालात नरक जैसे हैं जबकि सांसद, मेयर,विधायक भाजपा के हैं।पवन गुप्ता ने कहा कि आम जन,व्यापारी,मजदूर सब लोगों का जीना बेहाल है।सबसे ज्यादा महिलाएं पीड़ित हैं।टूटी सड़कें या खूनी सड़कों से पूरा कान्हे त्रस्त है।भाजपा सरकार ने स्मार्ट सिटी का वादा करके गढ्ढा सिटी बना दिया।आए दिन जलभराव और गढ्ढों में हादसों और लोगों की जान तक जाने की खबर आ रही हैं।पर सरकार और प्रशासन को कोई फर्क नहीं पड़ रहा।
महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता,महासचिव और महिला प्रकोष्ठ प्रभारी सीता अग्निहोत्री,प्रतिभा अटल पाल,पूजा भारद्वाज,संतोष त्रिपाठी,विद्या वर्मा,शशि सिंह,प्रियंका शर्मा,पिंकी भाटिया,विजय लक्ष्मी,शशि,रानी यादव,
गीता कुशवाहा,रंजना राणा
सुधा चौहान,सीमा अरोरा
अर्चना साहू,प्रभा सिंह,गुरजीत कौर,
तरन रितु,किरण अरोरा आदि थे।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 