पूर्व सचिव भू माफियाओं से मिलकर हड़पना चाहती है स्कूल की जमीन
कानपुर- मदर टेरेसा हायर सेकेंडरी स्कूल किदवई नगर का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।
इस संबंध में आज मदर टेरेसा स्कूल किदवई नगर के चेयरमैन यशराज साइलस ने प्रेस वार्ता कर अपनी बहन मीसा साइलेस द्वारा उनपर लगाये गये आरोपी का खंडन किया तो वहीं उन्होंने अपनी बहन पर आरोप लगाते हुए कहा कि मीसा साइलेस कुछ भूमाफियाओं से मिलकर स्कूल की जमीन बेचना चाहती हैं जिसका प्रमाण उनके पास सुरक्षित है,उन्होंने बताया कि उनकी बहन जो पूर्व में संस्था की सचिव पद पर कार्यरत थी उनको संस्था ने सचिव के पद से पद मुक्त कर दिया है उन्होंने पूर्व सचिव पर गबन के साथ रंगदारी का आरोप लगाते हुए कहा मीसा साइलेस स्कूल प्रशासन पर अनर्गल आरोप लगा कर स्कूल पर दबाव बना रही है कि स्कूल प्रशासन मामला सेटल करने के लिए उनको 25 करोड रुपए दे जिसकी शिकायत उनके द्वारा थाना नौबस्ता में की गई थी जिस पर नौबस्ता थाने पर मीसा साइलेस पर मुकदमा अपराध संख्या 795/22 दर्ज है।
उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल का विवाद माननीय न्यायालय में विचाराधीन है परंतु मीसा साइलेस अनर्गल आरोप लगा कर स्कूल को बदनाम करना चाहती हैं।

विवादों में फंसी कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’
सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा प्रदेश कार्यकारी बैठक एवं तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया
दिलों को छू गया ‘ना जाने कौन आ गया’ का ट्रेलर रिश्तों की सच्चाई दिखाती ‘ना जाने कौन आ गया’
प्रियंका बजाज सिब्बल का दमदार डिजिटल डेब्यू
अंबेडकर नगर के अमर बलिदानी सिपाही धनुषधारी सिंह, वीर चक्र (मरणोपरांत)
JCM 2026-27 के लिए रंजीत शर्मा व भूपेंद्र यादव नामित, कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती फील्ड गन श्रमिक संघ (BPMS/BMS) का सर्वसम्मत निर्णय, पदाधिकारियों ने जताई खुशी 