उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनप्रतिनिधियों एन जी ओ वह प्रशासनिक अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
आज दिनांक 09.07.2025 को कानपुर नगर निगम के अंतर्गत प्रदेश
मुख्यमंत्री एवं उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार मंशा के अनुरूप एवं उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में पूरे प्रदेश में वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाए जाने का संकल्प लिया गया है, जिसका क्रियान्वयन प्रत्येक निकाय स्तर पर भी सुनिश्चित किया गया।
इसी कड़ी में कानपुर नगर निगम द्वारा वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत पूरे शहर में विभिन्न स्थलों पर वृक्षारोपण का कार्य जनप्रतिनिधि, एन०जी०,ओ० ओर स्कूलों के बच्चों के समन्वय से कराया गया। वृक्षारोपण में सभी जनप्रतिनिधियो, स्कूलों के बच्चे और एन०जी०ओ० ने बढ़–चढ़ कर प्रतिभाग किया। इसी क्रम में बेनाझाबर जलकल कार्यालय के अंदर मियावाकी पद्धति से शहरी वन बनाए जाने हेतु वृक्षारोपण का कार्य किया गया, उक्त कार्यक्रम में महापौर, सांसद भोले सिंह जी, विधायक कल्याणपुर नीलिमा कटियार, सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ ऋतु माहेश्वरी आई०ए०एस०, जिलाधिकारी जितेंद्र सिंह , नगर आयुक्त सुधीर कुमार नगर मुख्य विकास अधिकारी जिला वन अधिकारी दिव्या द्वारा प्रतिभाग किया गया। इसी क्रम में नमक फैक्टरी स्थित ग्रीन बेल्ट पर कानपुर नगर निगम , एन०जी०ओ० एवं स्कूली बच्चों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। जिसमें शहर में कुल170000 पेड़ो का वृक्षारोपण कार्यक्रम कराया गया। पनकी स्थित ग्रीन बेल्ट पर भी वृक्षारोपण का कार्य कार्य गया, वी०आई०पी० रोड ग्रीन बेल्ट व बारादेवी से साइड न० 1किदवई नगर। नगर आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि शहर में वृक्षारोपण के माध्यम से ग्रीन कवरेज को बढ़ाए जाने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं। इसके साथ ही शहर में विभिन्न स्थलों पर थीम पार्क उपवन योजना अंतर्गत मियावाकी पद्धति से शहरी वन विकसित किए जाने की कार्यवाही जा रही हैं जिससे पर्यावरण को सुगम बनाया जा सके व जनमानस को एक स्वच्छ वातावरण प्रदान किया जा सके।

पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का निरीक्षण किया गया
जिलाधिकारी ने होमगार्ड परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से हो रही परीक्षा
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कर्मचारियों की प्रमुख माँगों के क्रियान्वयन हेतु सुझाव भेजे
कांग्रेस भूली यूथ कांग्रेस के फाउंडर सदस्य को अखिलेश यादव ने मनाई जयंती
शासन के आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं जिले के अधिकारी, 9 माह बाद भी कानपुर नगर में नहीं लग पाई बेरा जांच मशीन
सपाईयों ने गंभीर प्रकरण को लेकर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौपा 