अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन कानपुर नगर के शकुंलता लॉन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गौर का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया ने माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंटकर किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के द्वारा समीक्षा बैठक में प्रदेश भर से आए पदाधिकारियों से चर्चा की गई। बैठक में पुनः कार्यशैली एवं निष्ठा को देखते हुए राष्ट्रीय कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व कुंवर मनोज सिंह भदौरिया को सौंपा। सैकड़ों पदाधिकारियों ने मनोज भदौरिया के पुनः प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलते ही गर्मजोशी से नारे लगाते हुए स्वागत किया। अपार स्नेह को देख प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया ने भावुक स्वर में कहा कि आप सभी भाइयों बहनों एवं संगठन के वह जीवनपर्यंत ऋणी रहेंगे। उनके जीवन की आखिरी सांस देश एवं समाज के उत्थान के लिए समर्पित है। राष्ट्रीय लेखाधिकारी महेंद्र सिंह राजावत ने अपने विचार रखते हुए संगठन के विस्तार पर बल दिया। मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तोमर ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत पदाधिकारियों के संग किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गौर ने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा निरन्तर वृक्ष का आकर ले रही हैं। जिसकी छांव हम सभी क्षत्रीय एवं सर्व समाज के आम जनमानस को मिल रही है। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश संगठन मंत्री पंकज राजावत तिलक सिंह चौहान महेन्द्र परिहार राजेश सिंह राजावत पंकज तोमर मीरा भदौरिया शैलजा सिंह सुधा सिंह सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन सीज़/चालान
हम्माद मजीद की चमक, शम्सी पैराडाइज की दमदार जीत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी, किसानों में उत्साह,तिलहन मेले में वैज्ञानिकों ने दी प्राकृतिक खेती एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया
शौकत अली के बयान पर भड़की लाखन आर्मी , टोंस थाना थाना नर्वल में किया पुतला दहन 