नशा मुक्ति अभियान के ज्योति बाबा ने जिलाधिकारी कानपुर जितेंद्र प्रताप सिंह को पगड़ी एवं अंगवस्त्र पहनाकर किया सम्मान
पब्लिक फ्रेंडली कार्य शैली के चलते कानपुर की जनता के दिलों में राज करने वाले जिलाधिकारी माननीय जितेंद्र प्रताप सिंह को पगड़ी एवं अंग वस्त्र पहना करके योग गुरू ज्योति बाबा ने किया सम्मान
कानपुर। सोसाइटी योग ज्योति इंडिया द्वारा 26 जून अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ निषेध दिवस से 110 वार्ड में मादक पदार्थों के पुतले दहन के बाद से मनाये जा रहे जागरूकता पखवाड़ा के तहत आज जिलाधिकारी कानपुर नगर माननीय जितेन्द्र प्रताप सिंह से कानपुर में वृहद नशा मुक्त अभियान चलाने के संदर्भ में ठोस चर्चा हुई और कानपुर में चल रहे अवैध हुक्का बार,बिक रहे सुखे नशे और 18 वर्ष के नीचे के बच्चों को जो तंबाकू पिलाई जा रही है जो कोटपा-ला का खुलेआम उल्लंघन है। उस संदर्भ में भी चर्चा हुई और उस पर निकट भविष्य में ठोस कार्रवाई दिखाई भी पड़ेगी। माननीय जिलाधिकारी महोदय ने योग ज्योति इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीयूष रंजन मिश्रा सनातनी के सुझावों को गौर से सुना और उन सुझावों में मुख्य यह है कि पूरे वर्ष पर्यंत नशा मुक्ति अभियान का एक कैलेंडर बनाया जाए ताकि इस कैलेंडर के अनुरूप कार्यक्रम संचालित होते रहे। मुख्य टारगेट स्कूलों में बच्चों को इन कुरीतियों के विरुद्ध विभिन्न जागरूकता के कार्यक्रमों के द्वारा जागरूक करना है इस मौके पर कानपुर की जनता के दिलों में अपनी पब्लिक फ्रेंडली वर्किंग शैली के द्वारा दिलों पर राज करने के लिए माननीय जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह को पगड़ी और अंग वस्त्र पहनाकर योग गुरू ज्योति बाबा व पीयूष रंजन सनातनी ने स्वागत सम्मान भी किया।। नशा मुक्ति पखवाड़े के प्रमुख सहयोगी डॉ आर सी शर्मा, मयंक त्रिपाठी,अमित सिंह रोबिन,टिंकू वाल्मीकि इत्यादि हैं

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 