आगामी त्यौहार मोहर्रम एवं जगन्नाथ रथ यात्रा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु पीस कमेटी की मीटिंग की गई
कानपुर, पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी की अध्यक्षता में आगामी त्यौहार मोहर्रम एवं जगन्नाथ रथ यात्रा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु थाना जूही में पीस कमेटी की मीटिंग की गई। मीटिंग में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि साथ ही ताजिया रखने वाले,जुलूसों के आयोजकों ने प्रतिभाग किया। गोष्ठी में मोहर्रम के सभी जुलूसों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में वार्ता करते हुए जुलूस आयोजको से बेहतर समन्वय स्थापित करने की अपील की गई।जगन्नाथ रथ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने हेतु सभी बिंदुओं पर वार्ता की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस कर्मियों से त्योहारों में आराजकता फैलाने वाले असमाजिक तत्वों की पहचान करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने / कराने हेतु सर्व संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये । मीटिंग में एसएचओ जूही व सम्बंधित पुलिस अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

राष्ट्रीय सनातन सेवा आरएसएस में नई नियुक्तियां, पूनम द्विवेदी बनीं राष्ट्रीय अध्यक्ष (गौ मोर्चा)
समयसीमा में पूरी हों विकास परियोजनाएं, विलंब पर कार्यदायी संस्थाएं होंगी ब्लैकलिस्ट : मंडलायुक्त
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन सीज़/चालान
हम्माद मजीद की चमक, शम्सी पैराडाइज की दमदार जीत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी, किसानों में उत्साह,तिलहन मेले में वैज्ञानिकों ने दी प्राकृतिक खेती एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया 