लंबित विवेचनाओं को पारदर्शी ढंग से समयानुसार निपटाये
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
आज पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्रवण कुमार सिंह द्वारा थाना नवाबगंज परिसर पर स्थानीय विवेचकों का अर्दली रूम किया गया जिसमें मामलों की प्रगति की समीक्षा की व निर्देश देते हुए मार्गदर्शन किया।
अकारण विवेचनाओ को लम्बित रखने वाले विवेचको को सख्त हिदायत देते हुए निष्पक्ष ढंग से विवेचना करने व निर्धारित समय सीमा के भीतर विधिक निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।अर्दली रूम के दौरान भौतिक/इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों को विवेचना में समाहित करते हुए विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। अपराधी किस्म/सांप्रदायिक तत्वों/माफिया लोगों के शत प्रतिशत भौतिक सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया।आपराधिक प्रवृति के लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्यवाही करने के दिशा-निर्देश दिए।
मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगजं महोदय व प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज मौजूद रहे।

डीएम ने 12 परिजनों को सौंपे विधिक संरक्षकता प्रमाणपत्र, विशेष दिव्यांगजनों के हित होंगे सुरक्षित
काँग्रेस उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के प्रथम प्रदेश अगमन पर दिल्ली से लखनऊ जाते समय गंगा पुल पार जाजमऊ चौकी के सामने किया गया स्वागत
राष्ट्रीय सनातन सेवा आरएसएस में नई नियुक्तियां, पूनम द्विवेदी बनीं राष्ट्रीय अध्यक्ष (गौ मोर्चा)
समयसीमा में पूरी हों विकास परियोजनाएं, विलंब पर कार्यदायी संस्थाएं होंगी ब्लैकलिस्ट : मंडलायुक्त
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन सीज़/चालान
हम्माद मजीद की चमक, शम्सी पैराडाइज की दमदार जीत 