कर्मचारी संगठन ने आतंकवाद मुर्दाबाद आतंकियों को फांसी दो के नारे लगाए
कानपुर, आज दिनांक 23 अप्रैल 25 को सुबह 11:00 बजे जम्मू कश्मीर में हुए हमले के विरोध में कर्मचारी संगठन के मंडल अध्यक्ष मोहम्मद परवेज आलम ने आतंकवाद मुर्दाबाद आतंकियों को फांसी दो के नारे लगाते हुए एम ए सोलंकी पब्लिक स्कूल दलेल पुरवा कानपुर नगर के मैनेजर हाजी कौसर सोलंकी एवं स्कूल का स्टाफ बच्चों के साथ मुस्लिम क्षेत्र में रैली निकालकर आतंकवादियों के विरुद्ध आक्रोश दिखाया और सरकार से मांग की देश से आतंकवादियों का सफाया कर दिया जाए तथा आतंकी हमले में मरने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी प्रकरण में बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी संगठन ने मांग की गई भारत सरकार पाक अधिकृत कश्मीर को अपने कब्ज़े मे लेकर आतंकवादियों को नेस्तनाबूत करे। शाहाब सरताज प्रांतीय महामंत्री बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी संगठन ने सभी मृत पर्यटकों की प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति प्रदान करने के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 