उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) की राज्य परिषद की बैठक
कानपुर, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) की राज्य परिषद की बैठक प्रदेश अध्यक्ष . सुरेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ मोहन विद्या मंदिर इंटर कॉलेज,गोविंद नगर में आयोजित की गई।बैठक में प्रमुख रूप से संघठनात्मक सदस्यता को बढ़ाने, शिक्षकों की विभागीय समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के चिंतन के साथ ही तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण, पुरानी पेंशन की बहाली निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, वित्तविहीन शिक्षक साथियों को समान कार्य हेतु समान वेतन आदि मांगो को शासन स्तर से पूर्ण कराने के लिए पुनः सुनियोजित तरीके से संघर्ष करने के लिए मसौदा तैयार किया गया।प्रदेश अध्यक्ष . सुरेश कुमार त्रिपाठी, नेता शिक्षक दल विधान परिषद् . ध्रुव कुमार त्रिपाठी व अन्य प्रदेशीय पदाधिकारियों का प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज सिंह गौर ने स्वागत किया।बैठक में मुख्य रूप से पूर्व एमएलसी जगबीर किशोर जैन, महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा,आर पी मिश्रा, इंद्रासन सिंह, ठाकुर प्रसाद यादव, किशन यादव,एन.पी सिंह गौर, मोहित तिवारी, अनिल सचान, मनीष मिश्र, रामकुमार आदि शिक्षक नेता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी ने सभी मुख्य अतिथियों, पूरे सूबे से आये लगभग 300 राज्य परिषद सदस्यों, कार्यक्रम की व्यवस्था में लगे जिला कार्यकारिणी सदस्यो, मीडिया के साथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया ।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 