जय भीम जय समाज कार्यालय में मनाया गया अंबेडकर का जन्मोत्सव कार्यक्रम
कानपुर, परम पूज्य बोधिसत्व बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर जय भीम जय समाज कार्यालय ग्वालटोली में बाबासाहेब के जन्मोत्सव का कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर माल्यार्पण के उपरांत भीम गीत गाए गए तद उपरांत कुछ लोगों ने अपने विचार किये।
जय भीम जय समाज कार्यालय के संस्थापक एवं संचालक देव कबीर ने कहा की बाबासाहेब अंबेडकर स्वयं जातिवाद से पीड़ित हुए मनुवादी मानसिकता के लोगों ने उन पर बहुत तरह के जुल्म किये अवरोध लगाए परंतु बाबा साहेब अंबेडकर ने भारतीय संविधान लिखते समय किसी भी धर्म वर्ग और जाति के खिलाफ नफरत का अंश तक नहीं आने दिया। उन्होंने सभी धर्मों एवं व्यक्तियों को समान अधिकार दिए। उनकी दृष्टि सर्वाधिक कमजोरों पर अधिक थी इसी वजह से उन्होंने दलितों पिछड़ों और महिलाओं को विशेष अधिकार दिए। इस अवसर पर बी आर अहिरवार,डा आर आरपी सिंह,कृष्ण पूर्व पार्षद,कुंवर जीत सत्यव्रत अम्बेडकर,डब्लू वाल्मीकि, चमन बिरहा, संजय टेकला,सतीश समुद्रे, सतीश कुमार, हरीओम, बाबूराम, विजय शंकर बंगाली, सोनू मास्टर, बृजेश उर्फ लाला,हैरी,रवि सिंघाड़िया,गोलू ,अंटू, अरुण हजारिया आदि लोग मौजूद रहे।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 