थानाध्यक्ष अरविंद पाण्डेय के नेतृत्व में 02 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
उपदेश टाइम्स ब्यूरो प्रमुख संतोष कुमार जौनपुर उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद मे अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, शैलेन्द्र कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर, विवेक सिंह के निकट पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार पाण्डेय थाना महराजगंज जनपद जौनपुर के नेतृत्व उ0नि0 शिव प्रसाद पाण्डेय व उ0नि0 शिवप्रसाद पाण्डेय मय पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 03/2025 धारा 419/420/467/468/471/406 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सुशील मौर्या पुत्र ओमप्रकाश मौर्या निवासी ग्राम बदलापुर खुर्द थाना बदलापुर जनपद जौनपुर को दिनांक 19.03.2025 को समय करीब 11.00 बजे भटपुरा नहर पुलिया से तथा उ0नि0 कृपाशंकर मिश्रा मय पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 129/2024 धारा 137(2)/87 बीएनएस व ¾ पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त बृजेश पुत्र कालूराम निवासी ग्राम अंगराह थाना महराजगंज जनपद जौनपुर उम्र करीब 24 वर्ष को दिनांक 19.03.2025 को समय करीब 11.50 बजे पड़री चौराहा से गिरफ्तार किया गया।

थाना तेजी बाजार पुलिस द्वारा 5 अभियुक्त किये गये गिरफ्तार
पास्को एक्ट के आरोपी कों महराजगंज पुलिस नें किया गिरफ्तार
रमेश चंद्र विधायक के द्वारा सरकार की योजनाओं के बारे में दिया गया जानकारी
समाज के युवा शिक्षा एवं मताधिकार के महत्व को समझें!- कप्तान(सिद्धान्त)
मताधिकार की सुरक्षा हेतु SIR को गम्भीरता से लें!- कप्तान(सिद्धान्त)
पत्रकार कौन? बदलते दौर में पत्रकारिता की असली पहचान पर सवाल हीरा मणि गौतम , विद्यार्थी ( जनसंचार और पत्रकारिता )वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय , जौनपुर 