महर्षि वाल्मीकि जयंती पर शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने किया नमन
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर नगर द्वारा आदि महापुरुष महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय, तिलक हाल में उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात पुष्पांजलि संगोष्ठी में वक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि को एक आध्यात्मिक महामानव, युग दृष्टा बताते हुए कहा बाल्यकाल से रत्नाकर नाम से लेकर महर्षि की सिद्धि पाने तक के काल में कठोर तपस्वी ही नहीं बने बल्कि बाल्मीकि रामायण की रचना कर विश्व पटल के महापुरुष विख्यात हुए उनकी बाल्मीकि रामायण आज विश्व एवं समाज के लिए अनुकरणीय एवं पथ प्रदर्शक ग्रंथ के रूप में पूजनीय है संगोष्ठी का संचालन शहर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दादा शंकर दत्त मिश्र ने व संयोजन दिलीप शुक्ला ने किया, पुष्पांजलि संगोष्ठी में प्रमुख रूप से मदन मोहन शुक्ला, आलोक मिश्रा, पवन गुप्ता, दिलीप शुक्ला, लल्लन अवस्थी, डॉक्टर आरके जगत, रामगोपाल उत्तम, रवि तिवारी, पदम मोहन मिश्रा, महेंद्र भदोरिया, राजू कश्यप, शांतनु दीक्षित, चंद्रमणि मिश्रा, मदीना बेगम, जितेंद्र सुरेश बक्शी, मोहम्मद लईक, राजेंद्र वाल्मीकि, गुफरान अहमद राकेश द्विवेदी, संतोष मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

गरीब बेटियों के हाथ पीले करेगी योगी सरकार, शादी का पूरा खर्च उठाएगी सरकार
मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने एमएसएमई योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर, व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
मंदिरों से मोहल्लों तक पहुंची जनगणना टीम, शुरू हुई भवनों की गिनती,इस्कॉन टेम्पल, कुष्मांडा मंदिर और बाणेश्वर महादेव मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों का हुआ सूचीकरण
इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन भीमसेन कालोनी में किया गया
NEET पेपर लीक प्रकरण में सख्त कार्यवाही की मांग ,आत्महत्या करने वाले छात्र के परिवार के लिए आर्थिक मदद की मांग
संपूर्ण समाधान दिवस में मौके पर मिली राहत, डीएम की मौजूदगी में 20 मामलों का निस्तारण, अवैध कब्जे हटे, पैमाइश हुई, वरासत दर्ज हुई, शिकायतकर्ताओं को मिला समाधान 