राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम, दिलाई जाएगी एकता की शपथ
सरदार पटेल की जयंती पर निकलेगी रन फॉर यूनिटी, विद्यालयों में होंगी प्रतियोगिताएं
एडीएम सिटी सौरभ सिंह ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की
उपदेश टाइम्स कानपुर नगर
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को जनपद में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस अवसर पर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं विभिन्न संगठनों द्वारा राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तैयारियों के संबंध में आज अपर जिलाधिकारी (नगर) सौरभ सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें विभिन्न विभागों के साथ कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि 31 अक्टूबर को सभी सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई जाएगी। विद्यालयों में प्रातःकालीन सभाओं के दौरान सरदार पटेल के जीवन, व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की जानकारी दी जाएगी। विद्यार्थियों के बीच निबंध, वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिताओं के साथ राष्ट्रीय एकता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न स्थानों पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। इसमें युवाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं आमजन की सहभागिता रहेगी। पुलिस विभाग सहित संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की रियासतों के एकीकरण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। राष्ट्रीय एकता दिवस उनके योगदान को स्मरण करने और देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर है। उन्होंने सभी विभागों से शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समय से तैयारियां पूर्ण करने तथा कार्यक्रमों में व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

नानकारी फीडर पर बिजली चोरी के दो मामले पकड़े गए, एफआईआर दर्ज
जिलाधिकारी, नगर आयुक्त एवं मुख्य विकास अधिकारी, एस डी एम सदर, द्वारा रात्रिकालीन निर्माण कार्यों का किया गया स्थलीय निरीक्षण
कानपुर नगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 188 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
मुख्यमंत्री ने कानपुर में बिल्हौर व बिठूर विधानसभा क्षेत्रों की 411 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त 