24 जुलाई को खुलेगा ‘रामायणम्’ का भव्य द्वार, ‘रामायणम्’ का ट्रेलर करेगा ग्लोबल धमाका, 24 जुलाई की तारीख हुई तय , 24 जुलाई को दिखेगी ‘रामायणम्’ की सबसे भव्य झलक
मुंबई (अनिल बेदाग) : भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में शुमार ‘रामायणम्’ अब अपने अगले बड़े पड़ाव की ओर बढ़ रही है। पहली झलक से दर्शकों की उत्सुकता चरम पर पहुंचाने के बाद मेकर्स ने घोषणा कर दी है कि फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर 24 जुलाई 2026 को दुनिया भर में एक साथ रिलीज़ होगा। यह सिर्फ एक ट्रेलर लॉन्च नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और विरासत को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह दो भागों वाली महागाथा आधुनिक तकनीक, भावनात्मक कहानी और भव्य विजुअल्स का अनूठा संगम होगी। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं।
‘रामायणम्: पार्ट वन’ दिवाली 2026 और ‘रामायणम्: पार्ट टू’ दिवाली 2027 में आईमैक्स सहित दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। 24 जुलाई को आने वाला ट्रेलर अब इस ऐतिहासिक सिनेमाई सफर की सबसे बड़ी झलक बनने जा रहा है।

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी
नाना पाटेकर,अभिनय की आग में तपा असाधारण कलाकार -ः ललित गर्ग:-
‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी
यामी गौतम की ‘नयी नवेली’ में फैंटेसी और फैमिली ड्रामा का तड़का
‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू, फैमिली ऑडियंस ने बनाया सरप्राइज हिट
‘ऑपरेशन गंगा’ में दिखेगा मिलिट्री का असली अंदाज, स्क्वाड्रन लीडर वर्लिन पंवार संभालेंगी कॉम्बैट की कमान ‘ऑपरेशन गंगा’ को रियल बनाएंगी वर्लिन पंवार 