जनभागीदारी बढ़ाने को चौपाल से मेट्रो तक चलेगा स्वगणना अभियान: जिलाधिकारी
21 मई तक स्वगणना करने की अपील
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर नगर जनगणना-2027 के तहत स्वगणना अभियान को तेज करने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी जनभागीदारी बढ़ाने पर फोकस करें और अधिक से अधिक लोगों को स्वगणना के लिए प्रेरित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनगणना वैधानिक ड्यूटी है और इसमें लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।
सरसैयाघाट स्थित नवीन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त 15 चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में चौपालों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए, जबकि शहरी क्षेत्रों में अपार्टमेंट, कार्यालय, मेट्रो स्टेशन, रोडवेज बस अड्डों तथा अधिक आवाजाही वाले स्थानों पर विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि स्वगणना करने में मुश्किल से पांच मिनट का समय लगता है और इससे नागरिकों तथा प्रगणकों दोनों का बहुमूल्य समय बचेगा।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि शनिवार और रविवार को विशेष अभियान दिवस के रूप में चलाया जाए। व्यापार संघों, ग्राम प्रधानों, पार्षदों, उद्यमियों, रोटरी क्लब तथा अन्य सामाजिक संगठनों को अभियान से जोड़ा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी सरकारी कार्मिक अनिवार्य रूप से स्वगणना करें और अपने आसपास के लोगों को भी प्रेरित करें।
उन्होंने बताया कि नागरिक 21 मई तक https://se.census.gov.in� पोर्टल पर स्वयं अपनी गणना कर सकते हैं। इसके बाद 22 मई से 20 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण एवं गणना का कार्य करेंगे।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, एडीएम वित्त एवं राजस्व विवेक चतुर्वेदी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनुभव सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं, वर्षभर जारी रहें प्रयास: डीएम
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर किया विरोध पार्षद इशरत अली को किया नजरबंद
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर कानपुर में ऐतिहासिक स्वागत
भूजल सप्ताह: क्राइस्ट चर्च इंटर कॉलेज में जल संरक्षण कार्यशाला, चित्रकला प्रतियोगिता एवं शपथ ग्रहण का हुआ आयोजन
आईसीडीएस, विकासखंड सरसौल, कानपुर नगर में विदाई एवं स्वागत समारोह सम्पन्न
पेपर लीक मुद्दे पर समाजवादी पार्टी की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी युवा नेत्री डॉ. आँचल वर्मा ने अनोखे अंदाज मे संसद से जंतर -मंतर तक किया पैदल मार्च 