फेडरल बैंक का बड़ा दांव, स्टैंडर्ड चार्टर्ड के 4.5 लाख कार्ड ग्राहकों पर नजर स्टैंडर्ड चार्टर्ड की रणनीतिक शिफ्ट, फेडरल बैंक को मिला बड़ा मौका
मुंबई (अनिल बेदाग): फेडरल बैंक ने रिटेल बैंकिंग क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। बैंक ने स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक (भारत) के चयनित क्रेडिट कार्ड पोर्टफोलियो के अधिग्रहण के लिए समझौते पर सहमति जताई है। इस डील के तहत करीब 4.5 लाख क्रेडिट कार्ड फेडरल बैंक के पोर्टफोलियो में जुड़ सकते हैं, जिससे उसके क्रेडिट कार्ड आधार में उल्लेखनीय विस्तार होगा।
इस अधिग्रहण से फेडरल बैंक की मौजूदगी खासतौर पर टियर-1 शहरों में मजबूत होगी, जहां अधिग्रहित पोर्टफोलियो का लगभग 75% केंद्रित है। बैंक के पास पहले से 8 लाख नॉन-को-ब्रांडेड और 13 लाख को-ब्रांडेड कार्ड हैं, और इस सौदे के बाद नॉन-को-ब्रांडेड सेगमेंट में उसके रिसीवेबल्स में करीब 90% तक वृद्धि का अनुमान है।
फेडरल बैंक के एमडी एवं सीईओ केवीएस मनियन ने इसे रिटेल क्रेडिट फ्रेंचाइजी के लिए “रणनीतिक मोड़” बताया, जबकि कंज्यूमर बैंकिंग हेड विरात सुनील दिवानजी ने ग्राहकों के लिए सहज ट्रांजिशन का भरोसा जताया।
वहीं, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के आदित्य मंडलोई ने कहा कि यह कदम बैंक की उस रणनीति के अनुरूप है, जिसमें वह अफ्लुएंट ग्राहकों के साथ मल्टी-प्रोडक्ट रिलेशनशिप पर फोकस बढ़ा रहा है। यह लेनदेन 2026 के भीतर पूरा होने की उम्मीद है और इसके लिए किसी नियामकीय मंजूरी की आवश्यकता नहीं है।

डिसाइड नॉट टू डाई’ से मिली जिंदगी को नई उड़ान, SHK के जज्बे को सलाम
जोड़ों से लेकर रीढ़ की बीमारियों तक, मुंबई में मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ देखभाल
सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ खोलेगी बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द का सच
चेतन भगत ने किया डॉ. राजनीश कांत की पुस्तक का विमोचन
पोषण को लेकर जागरूक भारत, लेकिन थाली से गायब है जरूरी प्रोटीन और फाइबर
जयपुर में सैलून इंडस्ट्री का महाकुंभ, 5000 से अधिक सैलून संचालकों नें दिखाई एकजुटता 