डीएम ने बौसर स्थित गेहूं क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण,
किसानों से किया सीधा संवाद,फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य, गेंहू क्रय केंद्र पर ही तुरंत पंजीकरण की व्यवस्था
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर नगर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को नरवल तहसील अंतर्गत गेहूं क्रय केंद्र, बौसर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान ग्राम बसौर निवासी किसान रामकिशोर के गेहूं की खरीद होती मिली, जिस पर डीएम ने पूरी प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।
डीएम ने मौके पर किसानों से सीधे संवाद कर तौल, भुगतान और सुविधाओं की जानकारी ली। तौल प्रक्रिया की निगरानी करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्रय स्थल की जर्जर सीढ़ियों पर नाराजगी जताते हुए उन्हें तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जनपद के सभी 63 क्रय केंद्रों पर इस वर्ष फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य की गई है। जिन किसानों का पंजीकरण नहीं हुआ है, उन्हें वापस नहीं लौटाया जाएगा, बल्कि केंद्र पर ही तैनात कार्मिक तत्काल रजिस्ट्री कर खरीद सुनिश्चित करेंगे। प्रत्येक केंद्र पर इसके लिए एक-एक कार्मिक की ड्यूटी तय की गई है।
डीएम ने कहा कि क्रय केंद्र पर आने वाले हर किसान के गेहूं की खरीद सुनिश्चित होगी और छोटे किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष से 160 रुपए अधिक है।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने सभी क्रय केंद्रों पर छाया, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, साथ ही चेतावनी दी कि किसानों को असुविधा होने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक,परमिट, नवीनीकरण एवं परिवहन संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित, एक दिन के वेतन काटने का निर्देश, कहा- सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थिति पंजिका पर प्रतिदिन करें हस्ताक्षर
सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश
कानपुर मंडल में लगभग ₹31.80 करोड़ की 25 पर्यटन विकास परियोजनाओं का रोडमैप तैयार, कानपुर नगर में सबसे अधिक पर्यटन विकास प्रस्ताव
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा 21 अगस्त को निकालेगा तिरंगा यात्रा व 25 सितम्बर को लखनऊ में होगी विशाल रैली
भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं, वर्षभर जारी रहें प्रयास: डीएम 