अधिवक्ताओं को सपरिवार आयुष्मान योजना में लाना हमारा संकल्प:पं रवीन्द्र शर्मा, कानून मंत्री के निर्देश पर विधि मंत्रालय सचिव से की वार्ता
उपदेश टाइम्स कानपुर
आज ,अधिवक्ता और अधिवक्ता परिवारों के निशुल्क और बेहतर इलाज हेतु पं रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने मां अर्जुन राम मेघवाल कानून मंत्री भारत सरकार से बात की और उनके निर्देश पर विधि मंत्रालय भारत सरकार के सचिव आर के मिश्रा से फोन पर वार्ता की जिसपर श्री मिश्रा ने बताया की विधि मंत्रालय हेल्थ पॉलिसी और इंश्योरेंस लागू करना चाहता है किंतु बार कौंसिल से अधिवक्ताओं की डिटेल न होने के कारण योजना लागू नहीं हो पा रही है अधिवक्ताओं की डिटेल मिलते ही योजनाएं लागू की जाएगी । जिसपर हमने बार काउंसिल आफ इंडिया के अध्यक्ष से बात करने को कहा तो उन्होंने कहा कि आप बात करके डिटेल भिजवाइए। योजनाएं लागू होंगी।शर्मा ने तत्काल एक प्रतिवेदन जरिए मेल मनन कुमार मिश्रा अध्यक्ष बार काउंसिल आफ इंडिया को भेजा कि आप अतिशीघ्र अधिवक्ताओं की डिटेल विधि मंत्रालय को भेज योजनाओं को लागू कराएं।हमारा विश्वास है अब बार कौंसिल ऑफ़ इंडिया शीघ्रातिशीघ्र अधिवक्ताओं के डिटेल विधि मंत्रालय को भेज देगी जिससे अधिवक्ता और अधिवक्ता परिवारों के लिए हेल्थ स्कीम लागू कर दी जाएगी या उन्हें आयुष्मान योजना से जोड़ दिया जाएगा।

सेवा संकल्प अभियान के तहत 100 कारीगरों को मिली रोजगार की टूल किट, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत दर्जी के 58, हलवाई के 12, राजमिस्त्री व लोहार ट्रेड के 15-15 लाभार्थियों को मिले उपकरण
सेवा संकल्प अभियान में 452 लोगों ने किया रक्तदान, 23 स्थानों पर लगे शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया वृहद रक्तदान अभियान
नाना राव पार्क में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदर्शनी का उद्घाटन,प्रधानमंत्री जी की योजनाओं से विकसित भारत की संकल्पना होगी साकार: रमेश अवस्थी
कानपुर मेट्रो ने राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किया प्रतियोगिताओं का आयोजन , 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा
आरटीओ कार्यालय में दलालों पर लगा प्रतिबंध, लगाए गए साइन बोर्ड
राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाऊस अरेस्ट के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने घेरा गुजैनी थाना 