उन्नाव में भक्ति का संगम: मौनी बाबा आश्रम में श्री रुद्र महायज्ञ व श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा निकली
उन्नाव उपदेश टाइम्स
उन्नाव जनपद के शंकरपुर सराय ग्राम सभा क्षेत्र में रविवार को भक्ति और आध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां स्थित मौनी बाबा आश्रम में श्री रुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद भागवत कथा का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन प्रातः 9 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह धार्मिक आयोजन 8 मार्च से 15 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। शुभारंभ के अवसर पर कलश यात्रा, गणेश पूजन और श्रीमद भागवत कथा का आयोजन हुआ।
कथा का वाचन वृंदावन धाम से पधारे आचार्य गोपाल जी द्विवेदी द्वारा किया जाएगा, जो भक्तों को श्रीमद भागवत कथा का अमृतपान कराएंगे।
कार्यक्रम की आगामी तिथियों के अनुसार
9 मार्च को वेदी पूजन एवं मंडप प्रवेश,
10 मार्च को आरनी मंथन,
11 मार्च को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव,
12 मार्च को माखन चोरी बाल लीला एवं गोवर्धन पूजन,
13 मार्च को श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह,
14 मार्च को सुदामा चरित्र तथा
15 मार्च को पूर्ण आहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम की समय सारिणी के अनुसार प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक यज्ञ आहुति तथा सायं 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन होगा।
इस आयोजन में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग प्राप्त है। सांसद साक्षी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, वहीं विधायक पंकज गुप्ता का भी आयोजन को समर्थन प्राप्त है।
कार्यक्रम का आयोजन मौनी बाबा आश्रम समिति, ग्राम प्रधान सर्वेश लोधी एवं समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

नायब तहसीलदार व एसएचओ ने किया डीसीए कैम्प का उद्घाटन
अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर शिक्षा सह सृजन युवा शक्ति सेमिनार आयोजन किया गया
मझगावा सेवक की माटी बोल उठी, आजु मान बढ़ाय दीहिस, द्विवेदी खंडान के लइका ने, मेहनत से मुकाम पाय लीहिस
उन्नाव जिले के टाउन एरिया शुक्लागंज में LPG सिलेंडर ब्लास्ट, महिला की मौत, ऑफिस जाने के लिए लंच तैयार कर रही थी, घर में दरारें आईं
उन्नाव जिले की पहली आदर्श गौशाला व्यवस्थाएं देख प्रशंसा करते नहीं थके लोग
ग्राम प्रधान रामबेटी की अनोखी पहल अब छुट्टी के दिन गांव में ही होगा सरकारी कामकाज 