गरीब जन कल्याण फाउंडेशन के द्वारा महिला सशक्तिकरण पर जोर और वरिष्ठजनाे को किया सम्मानित
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
गरीब जन कल्याण फाउंडेशन के द्वारा
वरिष्ठ जनों का सम्मान समारोह एवं झंडारोहण कार्यक्रम का आयोजन केन्द्रीय कार्यालय पर धूमधाम से आयोजित किया गया। संस्थापक एवं अध्यक्ष राजनाथ पाण्डेय ने बताया कि झंडारोहण के उपरांत फाउंडेशन की महिला पदाधिकारीयों को उनके द्वारा मिष्ठान वितरित किया गया। वरुण शुक्ला ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रही है बेटियां ही परिवार को और देश को सशक्त और समृद्ध कर सकतीं हैं। एक बेटी के पढ़ने से कई परिवार पढ़ जाते हैं और विकास बढ़ जाता है। इस मौके पर पदाधिकारियों ने भारत माता की जय वंदे मातरम के नारे लगाए। मुख्य अतिथि समाजसेवी मोहित बाजपेई ने झंडारोहण किया। अध्यक्ष राजनाथ पाण्डेय ने महिलाओं को सशक्त बनाकर समाज की मुख्य धारा से जुड़ने संबंधी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि महिलाएं पुरूषों के बराबर ही नहीं बल्कि उनसे कहीं आगे हैं। वैसे तो महिलाएं स्वयं काफी सशक्त हैं लेकिन आज के इस कार्यक्रम से महिलाओं में और जागरूकता आएगी। उन्होंने कहा कि यदि एक बालिका पढ़ लिख लेती है तो वह अपने परिवार का ही नहीं संपूर्ण समाज का भला करती है। कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठजनों को माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया इस मौके पर मुख्य रूप से युवा हिन्दू वाहिनी जिलाध्यक्ष लल्लन सिंह सचिव वरुण शुक्ला के एन सिंह आशीष वर्मा कृष्ण कांत गुप्ता प्रियांशु ठाकुर आशुतोष सिंह सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

कामन सर्विस सेंटरों पर “पी एम किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया गया
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया
अहिल्याबाई होल्कर भारतीय संस्कृति की अमरज्योति -ः ललित गर्ग:-
बाराबंकी में हिना कौसर गोरखपुरी अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि एवं गीतकार प्रियांशु गजेंद्र के हाथों हुईं सम्मानित 