कंपनी सचिव परीक्षा जून 2024 के परिणाम घोषित
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
जून 2024 में आयोजित कंपनी सचिवों की परीक्षाओं के प्रोफेशनल प्रोग्राम (2017 और 2022 पाठ्यक्रम) और एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम (2017 और 2022 पाठ्यक्रम) के परिणाम 25 अगस्त 2024 को नई दिल्ली में घोषित किये गए और संस्थान ने देश के सभी कार्यालयों में भी जारी कर दिए आईसीएसआई ने संस्थान की वेबसाइट www.icsi.edu पर विषय-वार ब्रेकअप के साथ-साथ परिणाम उपलब्ध कराने के अलावा, एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम परीक्षा के परीक्षार्थियों द्वारा ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट डाउनलोड करने की सुविधा भी दी है प्रोफेशनल प्रोग्राम (2017 पाठ्यक्रम) परीक्षा के मॉड्यूल -1 में 31.13 प्रतिशत अभ्यर्थी, मॉड्यूल-॥ में 30.16 प्रतिशत और मॉड्यूल – III में 32.18 प्रतिशत अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि प्रोफेशनल प्रोग्राम (2022 पाठ्यक्रम) परीक्षा के ग्रुप में 27.04 प्रतिशत अभ्यर्थी और ग्रुप ॥ में 26.72 प्रतिशत अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जोधपुर परीक्षा केंद्र से इशिका सोनी, प्रोफेशनल प्रोग्राम (2017 पाठ्यक्रम) और मेरठ परीक्षा केंद्र से भूमिका सिंह ने प्रोफेशनल प्रोग्राम (2022 पाठ्यक्रम) ने परीक्षा में ऑल-इंडिया में फर्स्ट रैंक प्राप्त किया है एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (2017 पाठ्यक्रम) परीक्षा के मॉड्यूल-1 में 22.71 प्रतिशत अभ्यर्थी और मॉड्यूल-II में 30.41 प्रतिशत अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (2022 पाठ्यक्रम) परीक्षा में, 8.15 प्रतिशत अभ्यर्थी ग्रुप । में और 20.87 प्रतिशत अभ्यर्थी ग्रुप ॥ में उत्तीर्ण हुए हैं दिल्ली परीक्षा केंद्र से मनीष और मुंबई परीक्षा केंद्र से भूमि विनोद मेहता ने क्रमश: एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (2017 पाठ्यक्रम) और एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम (2022 पाठ्यक्रम) की परीक्षा में ऑल-इण्डिया फर्स्ट रैंक प्राप्त किया है कंपनी सचिवों के प्रोफेशनल प्रोग्राम (2017 और 2022 पाठ्यक्रम) और एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम (2017 और 2022 पाठ्यक्रम) की अगली परीक्षाएं, शनिवार 21 दिसंबर 2024 से 30 दिसंबर 2024 तक आयोजित की जाएंगी परीक्षा शुल्क के साथ आवेदन 26 अगस्त 2024 से जमा किया जा सकता है।

भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं, वर्षभर जारी रहें प्रयास: डीएम
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर किया विरोध पार्षद इशरत अली को किया नजरबंद
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर कानपुर में ऐतिहासिक स्वागत
भूजल सप्ताह: क्राइस्ट चर्च इंटर कॉलेज में जल संरक्षण कार्यशाला, चित्रकला प्रतियोगिता एवं शपथ ग्रहण का हुआ आयोजन
आईसीडीएस, विकासखंड सरसौल, कानपुर नगर में विदाई एवं स्वागत समारोह सम्पन्न
पेपर लीक मुद्दे पर समाजवादी पार्टी की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी युवा नेत्री डॉ. आँचल वर्मा ने अनोखे अंदाज मे संसद से जंतर -मंतर तक किया पैदल मार्च 