ह्यूमेन फाउंडेशन ट्रस्ट ने किया इको फ्रेंडली रूलमैट व खिचड़ी वितरण
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
Humane Foundation Trust द्वारा शुक्रवार को रामेश्वर मंदिर, पांडु नगर में इको फ्रेंडली रूलमैट व खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेश त्रिवेदी ने किया।
आयोजन सायं 4 बजे से शुरू हुआ, जिसमें पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार के प्लास्टिक का प्रयोग नहीं किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता, फाउंडेशन के सदस्यगण एवं प्रबुद्धजन शामिल हुए। खिचड़ी वितरण कार्यक्रम में लगभग 3000 लोगों ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के अवसर पर संस्था की संस्थापिका अदिति शुक्ला, अध्यक्ष विनय आनन्द, सचिव आलोक गुप्ता, कोषाध्यक्ष अरुण मित्तल सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की सफलता पर उपस्थित अतिथियों ने ह्यूमेन फाउंडेशन ट्रस्ट के सामाजिक एवं पर्यावरणीय प्रयासों की सराहना की।
यह जानकारी संस्था के सचिव आलोक गुप्ता द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का निरीक्षण किया गया
जिलाधिकारी ने होमगार्ड परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से हो रही परीक्षा
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कर्मचारियों की प्रमुख माँगों के क्रियान्वयन हेतु सुझाव भेजे
कांग्रेस भूली यूथ कांग्रेस के फाउंडर सदस्य को अखिलेश यादव ने मनाई जयंती
शासन के आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं जिले के अधिकारी, 9 माह बाद भी कानपुर नगर में नहीं लग पाई बेरा जांच मशीन
सपाईयों ने गंभीर प्रकरण को लेकर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौपा 