अज्ञात वाहन से दो लोगों की मौत, विदारक घटना से परिजनों में मचा कोहराम
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़
फर्रुखाबाद कायमगंज थाना क्षेत्र में एक विदारक घटना हुई जिसमें दो चचेरे भाइयों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया परिजनों में कोहराम मचा हुआ है जिसकी सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की जानकारी के अनुसार जनपद एटा के थाना भोगांव क्षेत्र के गांव बरहट निवासी अभिषेक राजपूत उम्र लगभग 18 वर्ष पिता विवेकानंद अपनी चचेरे भाई राजन राजपूत 14 वर्ष पुत्र सच्चिदानंद बाइक द्वारा अपनी ननिहाल दत्तू नगला थाना कायमगंज में राम अवतार के यहां आ रहे थे जैसे ही ग्राम अलहदा पुर के निकट पहुंचे तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे अभिषेक की मौत हो गई तथा चचेरा भाई राजन गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको आनंन फानन में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया जहां पर उसे गंभीर हालत देखते हुए लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई सूचना मिलने पर कस्बा चौकी इंचार्ज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच पड़ताल की जिसकी सूचना परिजनों को दी गई सभी परिजन मौके पर पहुंचे तथा उन परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है

एल्बेंडाजोल खाने से सैकड़ों छात्रों की हालत खराब, ले जाया गया अस्पताल
आंगनवाड़ी सहायिका संगठन ने अपनी महत्वपूर्ण 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर परिसर में दिया धरना
आंगनबाड़ी कर्मचारी /सहायिका संगठन ने लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़; तीन आरोपी गिरफ्तार
श्रीमद् भागवत कथा में गोवर्धन लीला सुनकर भाव विभोर हुए भक्तगण
दिल दहला देने वाला हादसा अज्ञात डंपर ने कार मारी जोरदार टक्कर , मौसी-भांजे की मौत 