27 जनवरी से बैंकों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 24 से 27 जनवरी तक ठप्प रहेंगी बैंकिंग सेवाएं, भारतीय स्टेट बैंक सहित 11 बैंकों के अधिकारी कर्मचारी होंगे शामिल
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर आगामी 27 जनवरी को बैंकिंग क्षेत्र में राष्ट्रव्यापी हड़ताल होने जा रही है इस हड़ताल में भारतीय स्टेट बैंक समेत 11 सरकारी बैंक, को-ऑपरेटिव बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। हड़ताल के कारण और उससे पहले पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाशों के चलते शहर सहित देशभर में लगातार चार दिनों तक बैंकिंग कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहने की आशंका है यूपी बैंक इम्प्लॉइज यूनियन के मंत्री रजनीश गुप्ता एवं संयुक्त मंत्री अंकुर द्विवेदी ने बताया कि यूनाइटेड फोरम ने बैंक संघ, वित्त मंत्रालय और मुख्य श्रमायुक्त को हड़ताल का नोटिस सौंप दिया है बैंक कर्मियों की मुख्य मांग बैंकिंग इंडस्ट्री में ‘5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह’ लागू करने की है यूनियन की मांग है कि केंद्र सरकार प्रत्येक शनिवार को आधिकारिक अवकाश घोषित करे, जैसा कि अन्य सरकारी क्षेत्रों में लागू है, पंजाब नेशनल बैंक स्टाफ एसोसिएशन के चेयरमैन अनिल सोनकर एवं पूर्व मंत्री पंधारी लाल वर्मा ने छुट्टियों और हड़ताल के गणित को समझाते हुए बताया कि आम जनता को वित्तीय लेनदेन में भारी असुविधा हो सकती है बैंकों के बंद रहने का क्रम इस प्रकार रहेगा 24 जनवरी माह का चौथा शनिवार अवकाश, 25 जनवरी रविवार साप्ताहिक अवकाश, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय अवकाश, 27 जनवरी राष्ट्रव्यापी हड़ताल इस प्रकार, 24 से 27 जनवरी तक लगातार चार दिनों तक बैंकों के ताले नहीं खुलेंगे विशेषज्ञों का मानना है कि इस लंबी बंदी से न केवल चेक क्लीयरेंस रुकेगा, बल्कि एटीएम में नकदी की किल्लत भी हो सकती है यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि वे लंबे समय से कार्य के दबाव को देखते हुए 5 दिवसीय सप्ताह की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार और बैंक प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है यदि 27 जनवरी से पहले सरकार मांगों पर विचार नहीं करती है, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएंगा।

टीयूसीसी: श्रमिक अधिकारों की बुलंद आवाज़, कानपुर मंडल मे निर्वाचित हुए कानपुर नगर अध्यक्ष राकेश रावत
होली पर उज्ज्वला बहनों को योगी सरकार का तोहफा, जनपद 1,95,567 लाभार्थियों को मिला होली का तोहफा, खाते में पहुंचा निःशुल्क सिलेंडर की सब्सिडी
कानपुर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 792 अभ्यर्थियों का चयन
विषय: “23वें होली बाजार के अंतिम दो दिन में हर घंटे लकी ड्रॉ से उपहार”
टूटी खूनी गढ्ढेदार सड़कों के खिलाफ कांग्रेस का अनूठा सत्याग्रह त्यौहार और इम्तिहान के वक्त भी सरकार संवेदनहीन
शिक्षकों की मांगों को लेकर शिक्षक एमएलसी से की भेंट 