फर्रुखाबाद माघ मेले में पहुंचे फ्रांस-जर्मनी के श्रद्धालु.
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़
फर्रुखाबाद: रामनगरिया पांचाल गंगा तट पर चल रहे माघ मेला और कल्पवास में अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. श्रीरामनगरिया की कुटिया में कल्पवासी जप-तप और साधना में लीन हैं. वहीं, कुछ विदेशी श्रद्धालु भी यहां पहुंचकर शांति और भारतीय धार्मिक संस्कृति का आभास कर रहे हैं श्रीरामनगरिया में जूना अखाड़ा क्षेत्र में जर्मनी निवासी हेलमंड और फ्रांस निवासी डार्को विलियम पहुंचे. संत समिति के अध्यक्ष महंत सत्यगिरी जी महाराज से भेंटकर आशीर्वाद लिया.विदेशी नागरिकों ने बताया कि अखाड़े की व्यवस्था से वह काफी प्रभावित हैं. उन्होंने कहा कि पूरे मेला क्षेत्र में सबसे सुंदर व्यवस्था अखाड़े में है. मौजूद संतों ने विदेशी श्रद्धालुओं को मेले का इतिहास बताया.
जर्मनी निवासी हेलमंड ने बताया कि वह पिछले 55 वर्षों से लगातार भारत आ रहे हैं. देश के कई हिस्सों में पहुंच चुके हैं. यहां पर आकर जैसी शांति और अध्यात्म की अनुभूति हुई है, उसका वर्णन शब्दों में करना संभव नहीं है. महाराज सत्यगिरी जी से मिलकर बहुत अच्छा लगा है.इनके बारे में हमारे कुछ मित्रों ने बताया था, जो पहले भी यहां आ चुके हैं. इसलिए ही मेला में आकर महाराज जी से भेंट की है. महाराज जी का व्यक्तित्व बहुत विशाल है. मेरी कोशिश होगी की हर वर्ष मैं भारत आऊं और महाराज जी के क्षेत्र में निवास करूं.फ्रांस निवासी डार्को विलियम ने कहा मैं दूसरी बार भारत आया हूं. यहां आकर आध्यात्म नगरी में महाराज जी से मिलकर जो अनुभूति हुई है, वह अद्भुत है. अगले वर्ष जरूर आऊंगा और महाराज जी के साथ कई दिन रहकर आध्यात्म और भारतीय संस्कृति को जानने का प्रयास करूंगा.
संत समिति के अध्यक्ष महंत सत्यगिरी ने विदेशी नागरिकों को अगले वर्ष फिर आने का निमंत्रण दिया. कहा कि सनातन से अच्छा कोई धर्म नहीं है, क्योंकि इसी धर्म में सभी धर्म और संप्रदायों के लिए भी मान सम्मान है.
इस दौरान फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा,, अनिल द्विवेदी, विनीत चौहान, विशाल गंगवार, , सागर पुरी, दुष्यंत दीक्षित सहित कई लोग लोग उपस्थित रहे.

गंगा पार कर घास काटने गई छात्रा गंगा से डूबने से हुई मौत, दो बच्चे सकुशल बचे
धूमधाम से निकली श्रीराम बारात, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु
राजमार्ग पर कई स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था खराब तथा अन्य समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
आशवी भवन में पांचवीं बार विराजे गणपति, गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे
इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा फतेहउल्लापुर प्राइमरी पाठशाला में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, किया गया ध्वजारोहण
जुलूस में मातमी रस्में अदा की, युवाओं ने दिखाऐ करतब, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद 