एडीजी आलोक सिंह ने ‘युवा चेतना-2026’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ कार्यक्रम साइबर सुरक्षा सजग सोच सुरक्षित भविष्य को लेकर
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, आलोक सिंह ने सोमवार को लाजपत भवन, मोतीझील में आयोजित ‘युवा चेतना-2026’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया इस वर्ष के कार्यक्रम का विषय “सजग सोच सुरक्षित भविष्य” था, जो साइबर सुरक्षा के महत्व पर केंद्रित था एडीजी आलोक सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया उन्होंने अपने संबोधन में युवा शक्ति को साइबर अपराध के विरुद्ध सबसे बड़ी ढाल बताया एडीजी आलोक सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, “डिजिटल दुनिया में सावधानी ही आपकी सुरक्षा है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि साइबर अपराधों पर प्रभावी रोक केवल ‘युवा चेतना’ के माध्यम से ही संभव है उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे साइबर अपराध के खिलाफ “आज से ही जागरूक बनें” उन्होंने जागरूकता के लिए एक महत्वपूर्ण मंत्र दिये उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी डिजिटल पहचान को सुरक्षित रखने के लिए मजबूत और जटिल पासवर्ड का उपयोग करना चाहिए और किसी भी संदिग्ध लिंक या ई-मेल के प्रति हमेशा सचेत रहना चाहिए इस महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे रघुवीर लाल पुलिस आयुक्त, कानपुर कमिश्नरेट, श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात, रक्षित टंडन साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ इनके अलावा, पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे इस कार्यक्रम का उद्देश्य कानपुर के युवाओं को डिजिटल खतरों से बचाना और उन्हें एक सुरक्षित ऑनलाइन वातावरण प्रदान करने के लिए प्रेरित करना था।

पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का निरीक्षण किया गया
जिलाधिकारी ने होमगार्ड परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से हो रही परीक्षा
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कर्मचारियों की प्रमुख माँगों के क्रियान्वयन हेतु सुझाव भेजे
कांग्रेस भूली यूथ कांग्रेस के फाउंडर सदस्य को अखिलेश यादव ने मनाई जयंती
शासन के आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं जिले के अधिकारी, 9 माह बाद भी कानपुर नगर में नहीं लग पाई बेरा जांच मशीन
सपाईयों ने गंभीर प्रकरण को लेकर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौपा 