‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर जारी
सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान द्वारा निर्मित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर, बॉलीवुड के चर्चित स्टार सलमान खान के 60वें जन्मदिन के अवसर पर जारी कर दिया गया है। यह सिर्फ एक बर्थडे रिवील नहीं है, बल्कि देश की सीमाओं पर डटे भारतीय जवानों और उनके अटूट साहस को समर्पित एक दिल से दी गई श्रद्धांजलि भी है। इस टीजर में सलमान खान अपने अब तक के सबसे दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं, जहां वह एक भारतीय सेना के अफसर की भूमिका में हैं। उनके चेहरे पर दिखती सख़्ती, संयमित गुस्सा और शांत लेकिन मजबूत अंदाज़ बिना कुछ कहे बहुत कुछ कह देता है। खासतौर पर आख़िरी पलों में उनकी सीधी नज़र दर्शकों से जैसे बात करती है और एक गहरा असर छोड़ जाती है। ‘बैटल ऑफ गलवान’ सिर्फ एक वॉर फिल्म नहीं है, बल्कि यह टकराव की कीमत, सरहद पर डटे जवानों के साहस और इस सच्चाई की याद दिलाती है कि बहादुरी भले ही हमेशा अमर रहे, लेकिन असली जीत आखिरकार शांति में ही होती है। इस फिल्म के टीजर को बेहद असरदार बनाती हैं स्टेबिन बेन की आवाज, जो खामोशी को चीरते हुए भावनाओं और जल्दबाज़ी का एहसास कराती हैं। वहीं हिमेश रेशमिया का दमदार बैकग्राउंड स्कोर अपनी तेज़ और धड़कन बढ़ा देने वाली धुनों से विजुअल्स की सच्चाई को और भी गहराई देता है। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी ‘बैटल ऑफ गलवान’ बहादुरी, बलिदान और जज़्बे की एक सच्ची और बेबाक कहानी पेश करने का वादा करती है। फिल्म में अदाकारा चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

प्यार का जाल या मौत का खेल? ‘द मिसिंग गर्ल’ ने बढ़ाया सस्पेंस जब प्यार बना कातिल का हथियार, ‘द मिसिंग गर्ल’ की कहानी ने चौंकाया
‘बांद्रा बॉय’ : जब मीडिया ने अदालत बनने की ठानी, तब सच हार गया
शैम्पेन’ में छाईं शर्वरी, विजय गांगुली हुए फिदा शैम्पेन’ में शर्वरी का डांस धमाका ‘शैम्पेन’ में छाईं शर्वरी की एनर्जी
90 के दशक वाले रोमांस की खुशबू लेकर आ रही है ‘दिल दीवाना हो गया’
‘घर लौटा लल्ला’! ‘रक्तांचल 3’ में फिर दहाड़े क्रांति प्रकाश झा, बिहार के बेटे का दमदार कमबैक, ‘रक्तांचल 3’ के ट्रेलर ने मचाया तहलका
रियल लाइफ दर्द से जन्मी ‘तीसरी बेगम’, अब ओटीटी पर सुनाएगी एक अनकही सच्चाई 