सूफी सुरों से सजी मलाड मस्ती में दानिश साबरी और शारिब–तोशी का संगीतमय जादू
मुंबई (अनिल बेदाग) : मुंबई की सुबहें जब संगीत से बोलने लगें और सुर सीधे दिल तक उतर जाएँ, तब समझिए कि माहौल कुछ खास है। मलाड मस्ती के समापन सप्ताह में यही एहसास तब और गहरा हो गया, जब गायक दानिश साबरी ने अपने नए सूफी गीत के ज़रिए श्रोताओं को एक आध्यात्मिक संगीत यात्रा पर ले गया। उसी मंच पर प्रसिद्ध संगीतकार–गायक शारिब–तोशी की मौजूदगी और उनके नए गीत के विमोचन ने इस सामुदायिक उत्सव को एक यादगार संगीतमय पहचान दे दी।
चार सप्ताह तक चला बहुप्रतीक्षित सामुदायिक उत्सव मलाड मस्ती भव्य समापन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रेरणास्रोत विधायक असलम शेख ने बड़ी संख्या में उमड़ी जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुबह-सुबह परिवारों और युवाओं का उत्साह इस आयोजन की सबसे बड़ी ताकत रहा। उन्होंने विशेष रूप से उन नागरिकों की सराहना की जो फिटनेस, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामुदायिक एकता को बढ़ावा देने के लिए लगातार उपस्थित रहे।
इस आयोजन में कई स्कूलों की सक्रिय भागीदारी ने मलाड मस्ती को युवाओं के लिए एक सशक्त मंच बनाया। हर सुबह ऊर्जा, अनुशासन और सकारात्मकता से भरी रही।
कार्यक्रम में बिग बॉस फेम नायरा बनर्जी, फरहाना भट्ट, बसीर अली, गायक विपिन अनेजा और शाहबाज बादशाह की मौजूदगी ने उत्सव में रंग भर दिए। बसीर अली ने इसे परिवारों को जोड़ने वाला आयोजन बताया, वहीं नायरा बनर्जी ने अपनी आगामी फिल्म का प्रचार कर दर्शकों से खास जुड़ाव बनाया।
इस सफल आयोजन में गोल्ड मेडल कंपनी के किशन जैन और ब्राइट आउटडोर के योगेश लखानी का अहम योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन मश्रॉ इवेंट्स के महेश राव ने कुशलता से किया, जिससे भारी भीड़ के बावजूद आयोजन सुचारु रूप से चलता रहा।
चार सप्ताह की इस शानदार यात्रा के बाद आयोजकों ने घोषणा की कि मलाड मस्ती अगले वर्ष अपने 10वें संस्करण के साथ और भी बड़े पैमाने पर लौटेगा।

शेयर बाजार में कमाई का नया मंत्र, मजबूत कंपनियों पर दाव से बनेगी रिटर्न की राह आसान
इश्क में बेखौफ, एक्शन में बेपरवाह, अहान पाण्डेय और शरवरी की जोड़ी मचायेगी धूम
शायरी की गहराई और सुरों की मिठास का संगम, ‘बाज़ाहिर क्या है’ से सजेगी संगीत की महफ़िल
बैंक ऑफ इंडिया का दूसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 25% बढ़कर ₹3,202 करोड़ पहुंचा
डिसाइड नॉट टू डाई’ से मिली जिंदगी को नई उड़ान, SHK के जज्बे को सलाम
जोड़ों से लेकर रीढ़ की बीमारियों तक, मुंबई में मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ देखभाल 