“बॉर्न रिच”-गुरदीप मेहंदी और रैपर रागा का देसी हिप-हॉप धमाका गुरदीप 2.0 की एंट्री-हिप हॉप में ‘बॉर्न रिच’ के साथ स्टाइलिश दहाड़
मुंबई (अनिल बेदाग) : पंजाबी संगीत जगत की लोकप्रिय आवाज़ गुरदीप मेहंदी ने अपने नए धमाकेदार सिंगल “बॉर्न रिच” के साथ हिप-हॉप की दुनिया में शानदार एंट्री कर ली है। यह ट्रैक गुरदीप के अब तक के संगीत ग्राफ में सबसे बड़ा स्टाइल ट्रांज़िशन दर्शाता है और फैन्स को बिल्कुल नए अवतार — गुरदीप 2.0 — से मिलवाता है।
देसी हिप-हॉप में इस दमदार डेब्यू को और भी खास बनाता है रैपर रागा का पावर-पैक्ड फीचर। “बॉर्न रिच” उन सभी सपने देखने वालों और मेहनती युवाओं का गान है जो अपने दम पर पहचान और विरासत बनाने में विश्वास रखते हैं। ट्रैक की धड़कती बीट्स, ताक़तवर लिरिक्स और हाई-एनर्जी वाइब इसे तुरंत कनेक्ट करने वाला बनाती है।
गुरदीप मेहंदी के शब्दों में, “‘बॉर्न रिच’ सिर्फ म्यूज़िक नहीं, एक स्टेटमेंट है। यह हर उस इंसान के लिए है जो साबित कर रहा है कि सफलता विरासत में नहीं, मेहनत से मिलती है।” रैपर रागा ने भी इस सहयोग को “कल्चर के नाम समर्पित ट्रैक” बताया।
“बॉर्न रिच” अब सभी प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है, जबकि इसका ऑफिशियल म्यूज़िक वीडियो सारेगामा के यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है।

शेयर बाजार में कमाई का नया मंत्र, मजबूत कंपनियों पर दाव से बनेगी रिटर्न की राह आसान
इश्क में बेखौफ, एक्शन में बेपरवाह, अहान पाण्डेय और शरवरी की जोड़ी मचायेगी धूम
शायरी की गहराई और सुरों की मिठास का संगम, ‘बाज़ाहिर क्या है’ से सजेगी संगीत की महफ़िल
बैंक ऑफ इंडिया का दूसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 25% बढ़कर ₹3,202 करोड़ पहुंचा
डिसाइड नॉट टू डाई’ से मिली जिंदगी को नई उड़ान, SHK के जज्बे को सलाम
जोड़ों से लेकर रीढ़ की बीमारियों तक, मुंबई में मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ देखभाल 