सर्वेश के चतुर्मुखी खेल से नेशनल यूथ बना विजेता
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
सर्वेश दुबे को मैन ऑफ द मैच चुना गया
कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन से आबद्ध एवं काउण्टी क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित प्रथम स्व० अरूण अवस्थी T-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में आज कानपुर साउथ मैदान पर खेले गये फाइनल मैच में नेशनल यूथ ने यश पाल (33), अमित कुमार (24), धनेश चौहान (12 रन पर 3 विकेट), सर्वेश दुबे (26 रन पर 3 विकेट) एवं अनुज कुमार (11 रन पर 2 विकेट) की बदौलत बी०सी०ए० क्लब को 18 रनों से पराजित कर फाइनल में विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया ।
संक्षिप्त स्कोर
नेशनल यूथ 8 विकेट पर 104 रन 20 ओवरों में। यश पाल-33 एवं अमित कुमार-24 रन, मनिन्दर सिंह 8 पर 4 एवं गुरविन्दर सिह 28 रन पर 2 विकेट ।
बी०सी०ए० क्लब 86 रनों पर सब आउट 16.2 ओवरों में।
गुरविन्दर सिंह-25 एवं रामरतन-18 रन, धनेश चौहान 12 पर 3, सर्वेश दुबे 26 पर 3 एवं अनुज कुमार 11 रन पर 2 विकेट ।
परिणाम : नेशनल यूथ 18 रनों से विजयी ।
मैन ऑफ दि मैच सर्वेश दुबे

पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का निरीक्षण किया गया
जिलाधिकारी ने होमगार्ड परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से हो रही परीक्षा
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कर्मचारियों की प्रमुख माँगों के क्रियान्वयन हेतु सुझाव भेजे
कांग्रेस भूली यूथ कांग्रेस के फाउंडर सदस्य को अखिलेश यादव ने मनाई जयंती
शासन के आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं जिले के अधिकारी, 9 माह बाद भी कानपुर नगर में नहीं लग पाई बेरा जांच मशीन
सपाईयों ने गंभीर प्रकरण को लेकर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौपा 