अनमोल के जबरदस्त शतक से कल्याणपुरी सुपर किंग्स की शानदार जीत
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सिटी लीग के अंतर्गत खेले गए मुकाबलों में तीसरे मैच के रोमांचक परिणाम सामने आए।
पहले मुकाबले में कानपुर साउथ ग्राउंड पर कल्याणपुर सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की। विपक्षी टीम ने निर्धारित ओवरों में 243 रन 30 ओवर में बनाए। जिसमें विशाख ने 25 रन, मुश्फिक 24 रन और संदीप चौधरी ने 145 रन की तूफानी पारी खेली। गेंदबाजी में अमन यादव ने 37 रन देकर 2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कल्याणपुर सुपर किंग्स की टीम ने 29.1 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अनमोल यादव ने 51 रन, आदर्श यादव ने 33 रन, और लक्ष्य पांडे ने 30 रन बनाए। सौरभ सिंह ने 42 रन देकर 3 विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए अनमोल तोमर (युवा क्रिकेटर) को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मैच परिणाम
दूसरे मैच में रूम प्रजापति ब्लू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन 30 ओवर में बनाए। प्रमुख बल्लेबाजों में प्रियांशु 97, साहब 52 और अर्शीद 36 रन शामिल रहे। गेंदबाजी में नवीन यादव ने 4 विकेट और तुषार ने 1 विकेट हासिल किया।
जवाब में गवर्नमेंट कॉलेज टीम 30 ओवर में 183 रन पर ऑल आउट हो गई। अक्षय यादव ने 34, सौरभ सिंह ने 30 एवं मनीष तिवारी ने 26 रन बनाए। गेंदबाजी में विक्रम सिंह ने 5 विकेट और आशीष यादव ने 2 विकेट झटके।
इस शानदार प्रदर्शन के लिए विक्रम सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
तीसरा मैच
तीसरे मुकाबले में मेटाडोर फॉर्म इलेवन ने पहले बल्लेबाजी की और 189 रन 22 ओवर में बनाए। शांतनु सिंह ने 86, देवांशी त्रिवेदी ने 23 और सौरभ सिंह ने 20 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में इदरीस खान ने 33 रन देकर 2 विकेट लिए। जवाबी पारी में विपक्षी टीम 6 विकेट से परास्त हो गई। इस मैच में शांतनु सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
सिटी लीग के इन रोमांचक मुकाबलों ने युवा खिलाड़ियों में उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना को और अधिक मजबूत किया है। आने वाले मैचों को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है।

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु विशेष शिविर का हुआ आयोजन
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नरवल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
पंक्ति में बैठे डीएम, जनगणना कार्मिकों के साथ समझी जनगणना की बारीकियां, डीएम ने जनगणना कार्मिकों का बढ़ाया हौसला, पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के लिए किया प्रेरित
गौआश्रय स्थल, बौसर में अव्यवस्थाओं पर डीएम सख्त ,गौ वंशों को हरा चारा, साइलेज न मिलने और गंदगी पर जताई नाराज़गी, पंचायत सचिव को फटकार
डीएम ने बौसर स्थित गेहूं क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण,
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में उतरी महिलाएं, बताया लोकतंत्र को नई दिशा देने वाला कदम 