कानपुर सेंट्रल पर जीआरपी ने लापता युवक को परिजनों को सौंपा
के के द्विवेदी
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा के विशेष अभियान के तहत, जीआरपी कानपुर सेंट्रल पुलिस ने एक अर्ध विक्षिप्त जीवन को परिजनों को सौपा अपर पुलिस महानिदेशक प्रकाश डी और पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के मार्गदर्शन में, ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के अंतर्गत, कानपुर सेंट्रल स्टेशन के सिटी साइड एरिया से एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति कृष्णा चौबे (उम्र 30 वर्ष, निवासी रोहतास, बिहार) को बरामद किया गया थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल के प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने कृष्णा चौबे को लावारिस हालत में देखा पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया तो जानकारी मिली कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है जीआरपी ने उन्हें खाना-पानी खिलाकर आश्वस्त किया और सुरक्षित उनके पिता सुरेंद्र चौबे की सुपुर्दगी में दे दिया परिजनों ने जीआरपी कानपुर सेंट्रल पुलिस के इस मानवीय कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया टीम में शामिल प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह सहित व.उप निरीक्षक विनोद यादव, उपनिरीक्षक शशिकांत सरोज, अभिषेक शुक्ला, तथा हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल रैंक के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 