मजदूर के बीड़ी पीने से टायर फैक्ट्री में लगी आग, तीन मजदूर झुलसे
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़ ब्यूरो मनोज कुमार
फर्रुखाबाद कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के धीरपुर स्थितएक टायर फैक्ट्री में रविवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। घटना का कारण मजदूर द्वारा बीड़ी पीना बताया जा रहा है। आग लगते ही फैक्ट्री में धुआं भर गया और मजदूर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।मिली जानकारी के अनुसार,सौरिख कन्नौज निवासी 24 वर्षीय लालू पुत्र लक्ष्मी, 34 वर्षीय यशवीर सिंह पुत्र रविंदर एवं 32 वर्षीय अखिलेश कुमार पुत्र श्रीकुमार सिंह निवासी रोहिला, मोहम्मदाबाद धीरपुर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। मजदूरों के साथी रविंदर ने बताया इसी दौरान यशवीर सिंह ने लापरवाही में बीड़ी पीना शुरू कर दिया, जिससे फैक्ट्री की गैस ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते तीनों मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। साथी रविंदर कुमार ने तुरंत घायलों को दोपहर लगभग 1:08 बजे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए कानपुर के हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। फैक्ट्री गंगा नगर निवासी अरविंद पांडेय की बतायी जा रही है।

गंगा पार कर घास काटने गई छात्रा गंगा से डूबने से हुई मौत, दो बच्चे सकुशल बचे
धूमधाम से निकली श्रीराम बारात, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु
राजमार्ग पर कई स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था खराब तथा अन्य समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
आशवी भवन में पांचवीं बार विराजे गणपति, गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे
इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा फतेहउल्लापुर प्राइमरी पाठशाला में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, किया गया ध्वजारोहण
जुलूस में मातमी रस्में अदा की, युवाओं ने दिखाऐ करतब, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद 