.“ज़ार ज़ार”: रुशा एंड ब्लिज़ा और नीति मोहन का साल का सबसे हॉट ट्रैक
नीति मोहन की आवाज़ और एली अवराम का जलवा, “ज़ार ज़ार” ने जीता दिल
साल का सबसे बड़ा म्यूज़िक कोलैब – रुशा एंड ब्लिज़ा, नीति मोहन और एली अवराम का “ज़ार ज़ार”
मुंबई (अनिल बेदाग): म्यूज़िक जगत में हलचल मचाते हुए प्रोड्यूसर-कंपोज़र डुओ रुशा एंड ब्लिज़ा ने प्रसिद्ध गायिका नीति मोहन, प्रतिभाशाली कलाकार फरहान खान, और ग्लैमरस डांसर-एक्ट्रेस एली अवराम के साथ मिलकर नया हिट ट्रैक “ज़ार ज़ार” लॉन्च किया है। यह गाना इस साल के सबसे एनर्जेटिक और इमोशनल म्यूज़िक प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा है।
रुशा एंड ब्लिज़ा के सिग्नेचर बास-हैवी बीट्स पर तैयार इस गाने में नीति मोहन की दिल छू लेने वाली आवाज़ और फरहान खान की शक्तिशाली उर्दू शायरी का बेहतरीन मेल सुनने को मिलता है। “ज़ार ज़ार” एक ओर दिल टूटने की गहराई को महसूस कराता है, तो दूसरी ओर अपनी तेज़ रिद्म से इसे एक डांस फ्लोर एंथम बना देता है।
वीडियो में एली अवराम का बोल्ड और एक्सप्रेसिव परफॉर्मेंस गाने को एक नया आयाम देता है। उनकी ग्रेसफुल और इंटेंस डांस मूव्स दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं।
गाने के बारे में नीति मोहन ने कहा, “इस धुन में एक गहरा एहसास है जो हर दिल को छू जाता है।”
वहीं, रुशा एंड ब्लिज़ा का कहना है कि उन्होंने “ऐसा साउंडस्केप रचा है जो एक साथ भव्य, आधुनिक और ग्रूवी महसूस हो।”
फरहान खान ने बताया कि उनकी शायरी नारी की शक्ति, संवेदना और आत्मसम्मान को दर्शाती है।
बेहतरीन म्यूज़िक, दमदार बीट्स और एली अवराम के ग्लैमरस विज़ुअल्स से सजे “ज़ार ज़ार” को अब यूट्यूब पर देखा जा सकता है, जहाँ यह रिलीज़ होते ही दर्शकों की पसंद बनता जा रहा है।

‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी ‘बोलो राधे राधे’ में दिखेगा भारतीय जीवन का रंग मथुरा-वृंदावन से गांवों तक पहुंची ‘बोलो राधे राधे’, 9 भाषाओं में गूंजेगी कृष्ण भक्ति
अब सुरों की दुनिया में छाएंगे जय प्रकाश मिश्रा
‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस ‘कजिन ईशा’, फर्स्ट लुक में छाई विक्रांत-सुरभि की जोड़ी ‘कजिन ईशा’ के फर्स्ट लुक में दिखा इश्क का नया रंग
अक्षय कुमार की ‘समुक’ में रुक्मिणी मैत्र की एंट्री?
प्यार का जाल या मौत का खेल? ‘द मिसिंग गर्ल’ ने बढ़ाया सस्पेंस जब प्यार बना कातिल का हथियार, ‘द मिसिंग गर्ल’ की कहानी ने चौंकाया
‘बांद्रा बॉय’ : जब मीडिया ने अदालत बनने की ठानी, तब सच हार गया 