अयोध्या नगर निगम में विशाल बैठक का आयोजन 9 अक्टूबर को लखनऊ में धरना प्रदर्शन को लेकर विशेष रणनीति बनी
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
आज उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के तत्वाधान में अयोध्या नगर निगम में विनय बाघमार के नेतृत्व में एक आमसभा संपन्न हुई। जिसमें अयोध्या नगर निगम उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ महासंघ की सदस्यता ग्रहण की। महासंघ ने नगर निगम अयोध्या इकाई का गठन करते हुए विनय बाघमार को नगर निगम कर्मचारी संघ अयोध्या इकाई का अध्यक्ष एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष महासंघ का मनोनीत किया गया तथा श्री राकेश तिवारी को अयोध्या इकाई का महामंत्री मनोनीत किया गया उसी के साथ 31 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। अयोध्या नगर निगम में विशाल आमसभा हुई जिसमें महासंघ के पूर्व प्रेषित 13 सूत्रीय मांगों का प्रदेश सरकार एवं शासन द्वारा कोई समाधान न किए जाने के विरोध स्वरूप महासंघ प्रदेश व्यापी जन जागरण बैठकों के क्रम में आज अयोध्या नगर निगम में गोरखपुर आरती सिंह गाजियाबाद राकेश अग्निहोत्री कानपुर रमाकांत मिश्रा मुन्ना हजारिया, नीलू निगम, नरेंद्र खन्ना, रामगोपाल चौधरी लखनऊ से प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार मिश्रा, गोमती त्रिवेदी, आनंद मिश्रा, हरिशंकर पांडे, नितिन त्रिवेदी, आरपी सिंह, आकाश गुप्ता, मनोज वर्मा, संजय चंद्रा, विजय यादव, रामकुमार रावत, राकेश तिवारी, सतीश, मोहम्मद हनीफ, वाराणसी से रविंद्र उपाध्याय, अखिलेश सिंह आदि प्रदेश के प्रतिनिधि उपस्थित थे। अयोध्या नगर निगम के विनय बाघमार, राजेश यादव, राकेश तिवारी, रंजीत कुमार, मनोज पांडे, अनुराधा गुप्ता, सोनू पासी, नसीम, अजय यादव, सतीश कुमार, मोनू पप्पू भारती राकेश साहू डॉक्टर गोविंद, दिलीप, शैलेंद्र पांडे, रामचंद्र, विशाल सिंह, अनूप, अंजनी, मोहम्मद तौहीन, सोमनाथ, सूरजपाल वर्मा, अवधेश त्रिपाठी विकास यादव, नैंसी निहारिका, जय श्रीवास्तव, श्याम जी, राजेश शंकर पांडे, इंद्रसेन एवं हरिराम आदि लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। समस्त पदाधिकारियो ने ऐलान किया कि 9 अक्टूबर 2025 को अयोध्या नगर निगम से सैकड़ो की संख्या में लखनऊ मैं होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे।

टीयूसीसी: श्रमिक अधिकारों की बुलंद आवाज़, कानपुर मंडल मे निर्वाचित हुए कानपुर नगर अध्यक्ष राकेश रावत
होली पर उज्ज्वला बहनों को योगी सरकार का तोहफा, जनपद 1,95,567 लाभार्थियों को मिला होली का तोहफा, खाते में पहुंचा निःशुल्क सिलेंडर की सब्सिडी
कानपुर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 792 अभ्यर्थियों का चयन
विषय: “23वें होली बाजार के अंतिम दो दिन में हर घंटे लकी ड्रॉ से उपहार”
टूटी खूनी गढ्ढेदार सड़कों के खिलाफ कांग्रेस का अनूठा सत्याग्रह त्यौहार और इम्तिहान के वक्त भी सरकार संवेदनहीन
शिक्षकों की मांगों को लेकर शिक्षक एमएलसी से की भेंट 