लद्दाख की बर्फीली ठंड में सलमान का दमदार जज़्बा , चोटों के बावजूद सलमान ने पूरा किया ‘बैटल ऑफ गलवान’ का पहला शेड्यूल
मुंबई (अनिल बेदाग) : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान न सिर्फ़ अपने स्टारडम से दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं, बल्कि हर फिल्म में अपनी मेहनत और समर्पण से भी लोगों को प्रभावित करते हैं। इसी कड़ी में उनकी अगली फिल्म बैटल ऑफ गलवान का पहला शेड्यूल अब सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। शुरुआत से ही सुर्खियों में रही यह फिल्म, अब शूटिंग अपडेट की वजह से एक बार फिर चर्चा में है।
जानकारी के मुताबिक, फिल्म का पहला शेड्यूल 45 दिनों तक चला और इस दौरान सलमान खान 15 दिनों तक शूटिंग में मौजूद रहे। बेहद कठिन परिस्थितियों—जहां तापमान महज़ 2–3 डिग्री था और ऑक्सीजन की कमी महसूस की जा रही थी—के बावजूद उन्होंने शूटिंग पूरी की। इस दौरान उन्हें चोटें भी आईं, लेकिन सलमान ने बिना रुके काम जारी रखा ताकि फिल्म की निरंतरता बनी रहे।
इंडस्ट्री सोर्स का कहना है, “सलमान और उनकी टीम ने लद्दाख की कठिनाइयों के बीच भी शूट पूरा किया। यह उनके काम के प्रति जुनून और समर्पण का सबूत है। अब दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है कि वह इस फिल्म में किस तरह का नया सरप्राइज़ लेकर आएंगे।”
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान को अब अपने चोटिल शरीर को ठीक करने के लिए थोड़े समय की ज़रूरत है, क्योंकि लगभग एक हफ़्ते बाद फिल्म का अगला शेड्यूल शुरू होने जा रहा है।
सलमान खान की आने वाली फिल्मों की लिस्ट पूरी तरह हाई-ऑक्टेन कमर्शियल एंटरटेनर्स से भरी है। बैटल ऑफ गलवान का फर्स्ट लुक पहले ही इंटरनेट पर धमाल मचा चुका है। इसके अलावा, निर्देशक कबीर खान के साथ बजरंगी भाईजान 2 में उनकी जोड़ी को लेकर भी दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता है। माना जा रहा है कि यह फिल्म एक बार फिर उसी तरह की इमोशनल स्टोरीटेलिंग पेश करेगी, जिसने दोनों की पिछली साझेदारी को यादगार बनाया था।

‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी ‘बोलो राधे राधे’ में दिखेगा भारतीय जीवन का रंग मथुरा-वृंदावन से गांवों तक पहुंची ‘बोलो राधे राधे’, 9 भाषाओं में गूंजेगी कृष्ण भक्ति
अब सुरों की दुनिया में छाएंगे जय प्रकाश मिश्रा
‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस ‘कजिन ईशा’, फर्स्ट लुक में छाई विक्रांत-सुरभि की जोड़ी ‘कजिन ईशा’ के फर्स्ट लुक में दिखा इश्क का नया रंग
अक्षय कुमार की ‘समुक’ में रुक्मिणी मैत्र की एंट्री?
प्यार का जाल या मौत का खेल? ‘द मिसिंग गर्ल’ ने बढ़ाया सस्पेंस जब प्यार बना कातिल का हथियार, ‘द मिसिंग गर्ल’ की कहानी ने चौंकाया
‘बांद्रा बॉय’ : जब मीडिया ने अदालत बनने की ठानी, तब सच हार गया 