पर्यावरण संरक्षण पर महिला महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
महिला महाविद्यालय की पर्यावरण समिति द्वारा ” पर्यावरण संरक्षण ” विषय पर एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया I इस प्रतियोगिता में बी. ए.तथा एम.ए. की छात्राओं ने बढ़ -चढ़कर हिस्सा लिया I प्राचार्या प्रो.अंजू चौधरी जी ने छात्राओं के प्रयासों को सराहा और उन्हें पर्यावरण प्रदूषण को रोकने हेतु प्रोत्साहित किया I पर्यावरण समिति की संयोजिका डॉ रश्मि सिंह ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है,इसलिए महाविद्यालय की पर्यावरण समिति समय-समय पर छात्राओं को जागरूक करने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कराती रहती है I निर्णायक मंडल के रूप में चित्रकला विभाग की विभागाध्यक्षा प्रो.वंदना शर्मा व अर्थशास्त्र विभाग की प्रवक्ता प्रो.मनीषा शुक्ला जी उपस्थित रहीं I पोस्टर प्रतियोगिता की विजेता के रूप में लक्ष्मी वर्मा प्रथम, नाजमा द्वितीय व शिखा कसौधन तृतीय स्थान पर रहीं। बी.ए.प्रथम सेमेस्टर की रिशू को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया I कार्यक्रम को सफल बनाने में पर्यावरण समिति के सभी सदस्यों सहित डॉ अर्चना मिश्रा का विशेष योगदान रहा I

पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का निरीक्षण किया गया
जिलाधिकारी ने होमगार्ड परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से हो रही परीक्षा
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कर्मचारियों की प्रमुख माँगों के क्रियान्वयन हेतु सुझाव भेजे
कांग्रेस भूली यूथ कांग्रेस के फाउंडर सदस्य को अखिलेश यादव ने मनाई जयंती
शासन के आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं जिले के अधिकारी, 9 माह बाद भी कानपुर नगर में नहीं लग पाई बेरा जांच मशीन
सपाईयों ने गंभीर प्रकरण को लेकर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौपा 