कानपुर में निकली आंबेडकर चेतना रैली, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा लिया
भारतीय दलित पैंथर कानपुर नगर इकाई के तत्वावधान में डॉ. भीमराव आंबेडकर चेतना वाहन जुलूस/रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत डॉ. आंबेडकर प्रतिमा स्थल कंपनी बाग चौराहा नवाबगंज से हुई, जो नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों – चमनगंज चौराहा, ईदगाह चौराहा, लाल इमली चौराहा, परेड चौराहा, बड़ा चौराहा होते हुए फूलबाग स्थित आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर सम्पन्न हुई। इस अवसर पर संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष पैंथर धनीराम बौद्ध, अधिवक्ता विजय सागर, हरिनाथ लल्ला, चन्द्रशेखर बब्लू, अनिल जायसवाल, पवन आदर्श, राकेश श्रीवास्तव, डॉ. जे.डी.आर. बोद्ध, जितेंद्र सिंह, अरुण कुशवाहा, विनय सेन, वीरेंद्र गौतम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब आंबेडकर के मिशन को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। साथ ही बताया गया कि आगामी 2 अक्टूबर 2025 को कृषि मंडी समिति, कानपुर देहात में 32वां विशाल बौद्ध धर्म दीक्षा समारोह एवं आंबेडकर मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें लगभग दस हजार लोग हिन्दू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म की दीक्षा लेंगे।

राष्ट्रीय सनातन सेवा आरएसएस में नई नियुक्तियां, पूनम द्विवेदी बनीं राष्ट्रीय अध्यक्ष (गौ मोर्चा)
समयसीमा में पूरी हों विकास परियोजनाएं, विलंब पर कार्यदायी संस्थाएं होंगी ब्लैकलिस्ट : मंडलायुक्त
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन सीज़/चालान
हम्माद मजीद की चमक, शम्सी पैराडाइज की दमदार जीत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी, किसानों में उत्साह,तिलहन मेले में वैज्ञानिकों ने दी प्राकृतिक खेती एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया 