भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह ने बाढ़ पीड़ितों को वितरित की राशन किट
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह ने अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र स्थित बिठूर के बाढ़ ग्रसित गाँव ईश्वरी गंज,हृदयपुर, हेंगूपुर, शिवदीनपुरवा में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राशन किट वितरित किया। आपदा की इस घड़ी में उन्होंने बाढ़ से प्रभावित लोगों के परिवारों से मुलाक़ात कर उनकी पीड़ा को करीब से महसूस किया। इसके उपरांत उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और यथासंभव त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी कहा जनसेवा ही उनका संकल्प है और हर परिस्थिति में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहना ही धर्म है। साथ में अमित ( सह नगर कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), शिवशंकर ( नगर सम्पर्क प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ), वरिष्ठ भाजपा नेता ओम द्विवेदी , शशिराज सिंह , अनुराग ,रणवीरसिंह ,जयकुमार ,
सचिन मौजूद रहे।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 