नगर निगम का संयुक्त अतिक्रमण अभियान जारी
शासन द्वारा जारी दिशा निर्देर्शों के अनुपालन में महापौर एवं नगर आयुक्त सुधीर कुमार द्वारा शहर की जनमानस को अवैध एवं अनाधिकृत रूप से प्रतिस्थापित विज्ञापन व अतिक्रमण की समस्याओं से निजात दिलाए जाने हेतु चलाए जा रहे संयुक्त अतिक्रमण अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 12.09.2025 को कानपुर नगर निगम द्वारा कराई गई प्रभावी कार्यवाही का विवरण निम्नानुसार हैः-कानपुर नगर निगम सीमान्तर्गत कानपुर शहर के समस्त जोनों में अवैध एवं अनाधिकृत रूप से प्रतिस्थापित विज्ञापन-पटों को हटाये जाने का कार्य निरन्तर एवं सुचारू रूप से किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत आज दिनांक 12.09.2025 को 750 क्यास्क, 80 बिल बोर्ड, 160 रोड क्रास बैनर 01 लोक निर्माण वाले पोल का पर्दा, व 04 रेट्रो बोर्ड कुल-996 अवैध विज्ञापन-पटों को हटाया गया।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 