मुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर नगर, द्वारा जनपद के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में लगाए गए स्वास्थ्य कैंपों का निरीक्षण किया गया
कानपुर नगर,जिलाधिकारी के आदेशानुसार कल्याणपुर ब्लॉक के गंगा कटरी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगाए गए शिविर कैंपों पर बनी चौकी बनियापुरवा और कोठारी चौराहा, प्रतापपुर हरी (पारस हॉस्पिटल) के पास तीन स्वास्थ्य कैंप संचालित किए गए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर नगर, डॉ. हरिदत्त नेमी द्वारा जनपद के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में लगाए गए स्वास्थ्य कैंपों (बनियापुरवा एवं कोठारी चौराहा) और अन्य विभागीय गतिविधियों का प्रातः 10:00 बजे निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य कैंपों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के रोगियों (विशेषकर बुखार के रोगियों) की खून की जाँच आर.डी.टी. किट द्वारा कराने, डेंगू संदिग्ध रोगियों के खून के सैंपल जिला चिकित्सालय भेजने तथा सभी रोगियों को सही उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान यह जानकारी दी गई कि ब्लॉक कल्याणपुर के बनियापुरवा में 170 सामान्य रोगियों का उपचार किया गया। वहाँ 51-51 मलेरिया एवं डेंगू जाँच की गईं, जिनकी सभी रिपोर्ट निगेटिव रहीं। कोठारी चौराहा (प्रतापपुर हरी) में 93 सामान्य रोगियों का उपचार हुआ तथा 24-24 मलेरिया एवं डेंगू जाँच की गईं, जिनकी सभी रिपोर्ट निगेटिव रहीं। सचेंडी में 02 मलेरिया की जांच की गईं और सभी रिपोर्ट निगेटिव पाई गईं।
जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा डेंगू संदिग्ध रोगियों के ब्लड सैंपल उर्सला भेजने, आर.डी.टी. किट से जाँच कराने, बुखार के रोगियों की लाइन लिस्ट बनाकर पी.एच.सी. भींती से एल.टी. बुलाकर ब्लड सैंपल लेने के निर्देश दिए गए।
डेंगू केस वाले रोगियों के घर की परिधि में 30 घरों में सोर्स रिडक्शन, इंडोर स्पेस स्प्रे तथा नालियों में लार्वीसाइडल स्प्रे कराया गया।

राष्ट्रीय सनातन सेवा आरएसएस में नई नियुक्तियां, पूनम द्विवेदी बनीं राष्ट्रीय अध्यक्ष (गौ मोर्चा)
समयसीमा में पूरी हों विकास परियोजनाएं, विलंब पर कार्यदायी संस्थाएं होंगी ब्लैकलिस्ट : मंडलायुक्त
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन सीज़/चालान
हम्माद मजीद की चमक, शम्सी पैराडाइज की दमदार जीत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी, किसानों में उत्साह,तिलहन मेले में वैज्ञानिकों ने दी प्राकृतिक खेती एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया 