राम निहालपुर ग्राम प्रधान पति ने लंच पैकेट व लाई चने का किया वितरण
बरसात की वजह से गंगा नदी का पानी घटने के बाद एक बार फिर उफान पर है गंगा बैराज के आसपास के गांव का पानी काफी कम हो गया था या यू कहे कि कहीं-कहीं घरों के आसपास से पानी निकल गया था लेकिन रुक रुक कर हो रही वर्षा के कारण एक बार दोबारा आसपास के गांव में पूरी तरह पानी भर गया है। ग्रामीण सरकारी टेंट मैं रहने को मजबूर है इसी क्रम में कटारी शंकरपुर सराय के ग्राम राम निहालपुर में घरों के अंदर तक पानी पहुंच गया है। ग्राम प्रधान मौसमी निषाद के प्रधान पति विनोद कुमार निषाद ने विद्यालय में बने राहत शिविर व गांव की गलियों में घूम कर लंच पैकेट एवं लाई चना का वितरण किया मेडिकल सुविधा भी ग्राम वासियों को दी जा रही है जानवरों के डॉक्टर भी मॉनिटरिंग कर रहे हैं प्रधान पति विनोद ने बताया आज दो शौचालय सरकार के द्वारा उपलब्ध करा दिए जाएंगे जिससे महिलाओं को खुले में शौच नहीं जाना पड़ेगा।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 